Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 03 November 2024: भाई दूज पर बन रहे हैं कई मंगलकारी योग, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 08:21 AM (IST)

    आज यानी 03 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर यमराज की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि उपासना करने से भाई और बहन के रिश्ते मजबूत होते हैं। आज कई शुभ योग ( Bhai Dooj 2024 Shubh Yog) भी बन रहे हैं तो चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang) से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 03 November 2024 पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि आज यानी 03 नवंबर को है। हर साल कार्तिक माह माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी 03 नवंबर को भाई दूज (Diwali 2024 Puja Muhurat) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त (Today Puja Time) के विषय में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 03 November 2024)

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट पर

    चंद्रोदय- सुबह 07 बजकर 56 मिनट पर

    चंद्रास्त- शाम 05 बजकर 26 मिनट पर

    वार - रविवार

    ऋतु - शरद

    शुभ समय (Today Shubh Muhurat)

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 04 मिनट से 06 बजकर 29 मिनट तक

    इस मुहूर्त में करें तिलक (Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat)

    इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Bhai Dooj Date 2024: क्या भाई दूज पर बहन के घर जरूरी है भोजन करना? जानें इसकी वजह

    अशुभ समय

    राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक।

    गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक।

    दिशा शूल - पश्चिम

    नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

    राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

    यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2024 Date: कब और क्यों मनाते हैं भाई दूज का पर्व? ये है तिलक करने का शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।