विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhai Dooj Date 2024: क्या भाई दूज पर बहन के घर जरूरी है भोजन करना? जानें इसकी वजह

Published: Sat, 02 Nov 2024 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2024 08:32 AM (IST)

भाई दूज का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं ...और पढ़ें

Bhai Dooj Date 2024: क्यों करना चाहिए बहन के घर पर भोजन?
Bhai Dooj Date 2024: क्यों करना चाहिए बहन के घर पर भोजन?

HighLights

  1. भाई दूज का पर्व भाई और बहन के बीच प्यार का प्रतीक है।
  2. भाई दूज को भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
  3. भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भाई दूज का पर्व बेहद खास माना जाता है। यह भाई और बहन के बीच प्यार का प्रतीक है। भाई दूज पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के आखिरी दिन (Bhai Dooj) मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके लिए स्वादिष्ट- स्वादिष्ट भोजन तैयार करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं, और उनकी रक्षा करने का अमिट वादा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन (Bhai Dooj Date 2024) भाईयों को अपनी बहनों के घर पर भोजन भी जरूर करना चाहिए, जो कि इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है, तो आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं।

क्यों करना चाहिए बहन के घर पर भोजन?

ऐसा माना जाता है कि भाई दूज के दिन शादीशुदा बहनों को भाईयों को अपने घर खाने पर अवश्य बुलाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, जो बहनें इस दिन अपने भाईयों को खाने पर बुलाती हैं, उनके घर पर कभी भी दरिद्रता नहीं आती है। साथ ही उनके घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

यही नहीं यह भोजन ग्रहण करने की परंपरा भाई और बहन दोनों के जीवन में समृद्धि लेकर आती है। वहीं, इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि भोजन में किसी भी प्रकार की तामसिक चीजें न शामिल न हों।

भाई दूज 2024 तिथि और समय (Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat)

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 02 नवंबर, 2024 को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 03 नवंबर, 2024 को होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024, दिन रविवार यानी आज मनाया जा रहा है।

इसके साथ ही इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: November Festival List 2024: कब है छठ पूजा और देवउठनी एकादशी? एक क्लिक में देखें नवंबर के त्योहारों की डेट

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।