विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिजोरी हमेशा पैसों से फुल रखनी है? तो इस दीवाली जरूर करें ये खास उपाय, पैसों की सारी टेंशन होगी खत्म!

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:08 AM (IST)

दीवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने और धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कई विशेष उपाय किए ...और पढ़ें

दीवाली के इन उपाय से चमकेगी किस्मत (Picture Credit- AI Generated)

दीवाली के इन उपाय से चमकेगी किस्मत (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. कौड़ी और गोमती चक्र तिजोरी में रखने से धन लाभ।

  2. मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर।

  3. मां लक्ष्मी को कमल का फूल और गट्टा अर्पित करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर साल दीवाली (Diwali 2026)का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में खास रौनक देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा-अर्चना करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।

इस रात को कई चमत्कारी उपाय किए जाते हैं, जिनसे जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए उपाय (Diwali Ke Upay) जरूर करें। इससे आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कौड़ी और गोमती चक्र: अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो दीवाली की पूजा के दौरान 5 या 7 पीली कौड़ियां और गोमती चक्र रखें। पूजा के बाद इन्हें एक लाल या पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता और धन लाभ के योग बनते हैं।

मुख्य द्वार पर रोशनी: दिवाली की रात को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ चावल या गेहूं की छोटी ढेरी बनाकर उस पर सरसों के तेल का दीपक जला दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

शंख नाद: दीवाली की पूजा के दौरान शंख जरूर बजाएं। शंख बजाने से दरिद्रता और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

स्वास्तिक और शुभ-लाभ: हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। दीवाली के खास मौके पर अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर रोली, हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक या 'ओम' का निशान जरूर बनाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत, सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है। इसके साथ हीआप दरवाजे पर शुभ-लाभभी लिख सकते हैं।

कमल का फूल और गट्टा: मां लक्ष्मी को कमल बहुत प्रिय है। पूजा में उन्हें ताजा कमल का फूल और कमल गट्टे की माला अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से तिजोरी धन से भरी रहती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

यह भी पढ़ें- सूरन की सब्जी से दीपदान तक! उत्तर प्रदेश में ऐसे मनाई जाती है दीवाली; देखें लक्ष्मी पूजन विधि और जरूरी सामग्री

यह भी पढ़ें- सिर्फ लक्ष्मी पूजा ही नहीं, दिवाली पर चोपड़ पूजन भी है बेहद खास; पढ़ें गुजराती नववर्ष और बही-खातों से जुड़ी अनोखी परंपरा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।