Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें भगवान शिव की पूजा, प्राप्त होगा मनचाहा फल
Sawan Shivratri 2023 सनातन धर्म शास्त्रों में निहित है कि शिवरात्रि तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे। अतः शिवरात्रि तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Sawan Shivratri 2023: सनातन पंचांग के अनुसार, आज सावन शिवरात्रि है। सनातन धर्म शास्त्रों में निहित है कि शिवरात्रि तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे। अतः शिवरात्रि तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। साथ ही साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार महादेव की पूजा करें। आइए, राशि अनुसार महादेव की पूजा विधि जानते हैं-
राशि अनुसार महादेव की पूजा विधि
- मेष राशि के जातक जल में चंदन, गुड़हल फूल और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। पूजा के समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
- वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गाय के दूध से महादेव का अभिषेक करें। साथ ही 'ॐ नागेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।
- मिथुन राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर जल में दही मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को फल, फूल और श्रीखंड अर्पित करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए शिवरात्रि पर गाय के दूध में भांग मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। साथ ही चंदन और पुष्प अर्पित करें। इस समय 'ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:' मंत्र का जाप करें।
- सिंह राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:' मंत्र का जप करें। साथ ही जल में लाल पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक गन्ने के रस में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को भांग, धतूरा, मदार के फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
- तुला राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु सावन शिवरात्रि पर गाय के दूध में मिश्री डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही महादेव को चंदन, अखंडित चावल और दूध अर्पित करें। इस उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
- वृश्चिक राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर जल में बेलपत्र, शहद और सुगंध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ हौं जूं सः' मंत्र का जाप करें।
- धनु राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए जल में केसर मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। साथ ही केसर मिश्रित खीर भोग में अर्पित करें।
- मकर राशि के जातक भगवान शिव की विधिवत पूजा करें। पूजा के दौरान भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही 'ॐ हौं जूं स:' मंत्र का जाप करें
- कुंभ राशि के जातक गन्ने के रस में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव चालीसा का पाठ शिव मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
- मीन राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गन्ने के रस में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही 'ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:' मंत्र का जाप करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।