Kaal Sarp Dosh: क्या होता है कालसर्प दोष? जानें इसके लक्षण एवं निवारण के उपाय
Kaal Sarp Dosh Nivaran Upay कुंडली में कालसर्प दोष क्या है? आइए इसके लक्षण और निवारण के बारे में जानते हैं।
Kaal Sarp Dosh Nivaran Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में काल सर्प दोष का निर्माण राहु एवं केतु की स्थिति पर निर्भर करता है। हालांकि कई ज्योतिषाचार्य काल सर्प योग को नहीं मानते हैं। आज भाद्रपद मास की अमावस्या है, आज का दिन कालसर्प दोष के निवारण के लिए उत्तम माना जाता है। आइए जानते हैं कि कालसर्प दोष क्या होता है और इसके निवारण का क्या उपाय होता है।
क्या है कालसर्प दोष?
व्यक्ति के जन्मांग चक्र में राहु और केतु की स्थिति आमने सामने की होती है। दोनों 180 डिग्री पर रहते हैं। यदि बाकी सात ग्रह राहु केतु के एक तरफ हो जाएं और दूसरी ओर कोई ग्रह न रहे, तो ऐसी स्थिति में कालसर्प योग बनता है। इसे ही कालसर्प दोष कहा जाता है। हालांकि कालसर्प योग का निर्धारण करते समय अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए।
कालसर्प योग के लक्षण
1. जातक को प्राय: स्वप्न में सर्प का दिखाई देना।
2. अत्यधिक परिश्रम के बाद भी कार्यों में मन मुताबिक सफलता न पाना।
3. मानसिक तनाव से ग्रस्त रहना।
4. सही निर्णय न ले पाना।
5. कलहपूर्ण पारिवारिक जीवन।
6. गुप्त शत्रुओं का होना। कार्य में बाधा।
Bhadrapada Amavasya 2020: भाद्रपद अमावस्या आज, कालसर्प दोष निवारण के लिए है श्रेष्ठ दिन
कालसर्प दोष निवारण उपाय
1. कालसर्प दोष का सर्वोत्तम उपाय श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराना है। जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है, उसे श्रावण में रुद्राभिषेक अवश्य कराना चाहिए।
2. शिवलिंग पर मिश्री एवं दूध अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिव तांडव स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करना श्रेष्ठ रहता है।
3. अपने घर के पूजा स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण की मोर पंख वाली मूर्ति का प्रतिदिन पूजा करें।
4. बहते हुए जल में चांदी से बने नाग और नागिन के जोड़े को विधि प्रकार प्रवाहित कर दें।
5. कालसर्प दोष निवारण के लिए राहु की शांति का उपाय रात में करें। राहु की पूजा शिव मंदिर में रात में या राहुकाल में करें।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।