Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vishwakarma Puja 2022: विश्वकर्मा पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 09:25 AM (IST)

    Vishwakarma Puja 2022 मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना के समय भगवान ब्रह्मा की मदद की थी। इन्होंने ही संसार का मानचित्र तैयार किया था। ये वास्तुकला के अद्वितीय गुरु हैं इसलिए आज के दिन वास्तु दिवस भी मनाया जाता है।

    Hero Image
    Vishwakarma Puja 2022: विश्वकर्मा पूजा कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

    नई दिल्ली, Vishwakarma Puja 2022: भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर भी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना के समय भगवान ब्रह्मा की मदद की थी। इन्होंने ही संसार का मानचित्र तैयार किया था। ये वास्तुकला के अद्वितीय गुरु हैं, इसलिए आज के दिन वास्तु दिवस भी मनाया जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर औजारों, मशीनों, उपकरणों, कलम, दवात आदि की पूजा की जाती है। माना जाता है कि अगर व्यक्ति के ऊपर भगवान विश्वकर्मा की कृपा है, तो बिजनेस में तरक्की और उन्नति जरूर मिलती है। आइए जानते हैं कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा किस विधि से करें, साथ ही जानिए शुभ मुहूर्त।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त ( Vishwakarma Puja 2022 Shubh Muhurat)

    विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त- 17 सितंबर को सुबह 07 बजकर 39 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक

    दूसरा शुभ समय- दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक

    तीसरा शुभ समय- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 52 मिनट तक

    विश्वकर्मा पूजा पर बन रहे हैं खास योग

    इस साल विश्वकर्मा पूजा पर एक से बढ़कर एक शुभ योग बन रहे है, जिसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ेगा। इस दिन एक नहीं बल्कि 4 शुभ योग बन रहे हैं।

    सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

    द्विपुष्कर योग - दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 02 बजकर 14 मिनट तक

    रवि योग- सुबह 6 बजकर 7 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

    अमृत सिद्धि योग- सुबह 6 बजकर 6 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

    विश्वकर्मा पूजा 2022 पूजन विधि (Vishwakarma Puja 2022 Pujan vidhi)

    • इस दिन प्रातकाल सभी कामों से निवृत्त होने के साथ दुकान, कारखाना, ऑफिस आदि की सफाई करके स्नान कर लें।
    • इसके बाद विश्वकर्मा पूजा का संकल्प करें।
    • अब पूजा स्थान वाली जगह कारखाने, ऑफिस आदि में एक चौकी में साफ वस्त्र बिछाकर विश्वकर्मा जी की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें।
    • कलश की भी स्थापना करें। इसके लिए एक लोटे में जल भर कर उसके ऊपर आम के पत्ते रख दें। इसके बाद एक नारियल में कलावा लपेटकर ऊपर रख दें।
    • अब विश्वकर्मा जी को दही, अक्षत, फूल, धूप, अगरबत्ती, चंदन, रोली, फल, रक्षा सूत्र, सुपारी, मिठाई, वस्त्र आदि अर्पित करें।
    • इसके बाद औजारों, यंत्रों, वाहन, अस्त्र-शस्त्र आदि की भी पूजा करें।
    • पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करें।

    ऊँ आधार शक्तपे नम:

    ऊँ कूमयि नम:

    ऊँ अनन्तम नम:

    ऊँ पृथिव्यै नम:।

    • मंत्रों का उच्चारण करने के बाद कपूर या घी के दीपक से करें।
    • इसके बाद हवन कर लें।
    • अंत में भगवान विश्वकर्मा जी से भूल चूक के लिए माफी मांगते हुए बिजनेस में तरक्की और उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगे।
    • अंत में प्रसाद वितरित कर दें।

    Pic Credit-  Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।