Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2022 07:23 AM (IST)

    Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022 विघ्नहर्ता गणेश को शुभता प्रतीक माना जाता है इसलिए संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व हिन्दू धर्म में सबसे अधिक है। इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को समर्पित है।

    नई दिल्ली, Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022: पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी दिन को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है। आज के दिन भगवान श्री गणेश (Lord Ganesh Puja) की विशेष पूजा करने से और व्रत का पालन करने से भक्तों के सभी दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सनातन धर्म में भगवान गणेश को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं किस दिन रखा जाएगा यह व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त का समय-

    विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 2022 व्रत तिथि (Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022 Date and Time)

    • अश्विन मास की चतुर्थी तिथि प्रारम्भ: 13 सितंबर 2022, मंगलवार सुबह 10:37 से

    • चतुर्थी तिथि समाप्त: 14 सितंबर 2022, बुधवार सुबह 10:23 बजे तक

    • विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी व्रत तिथि: 13 सितंबर 2022, मंगलवार

    • चंद्रोदय: रात 08:26

    विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पूजा मुहूर्त और शुभ योग (Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2022 Shubh Yog)

    संकष्टी चतुर्थी के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिनेमें पूजा-पाठ करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होंगे। बता दें कि 13 सितंबर को सुबह 07:37 बजे तक वृद्धि योग रहेगा और इसके बाद ध्रुव योग का आरम्भ हो जाएगा। साथ ही इसी दिन सुबह 06:36 मिनट से अगली सुबह तक सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग रहेगा। बताए गए सभी योग में भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

    इस दिन जो लोग व्रत का पालन कर रहे हैं इस बात का भी ध्यान रखें कि चंद्रोदय होने के बाद चन्द्रमा को जल अर्पित करें और उसके बाद व्रत का पारण करें।

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।