Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा पर पूजा-पाठ के समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 02 May 2023 10:07 AM (IST)

    Vaishakh Purnima 2023 हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस तिथि के दिन स्नान ध्यान का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है।

    Hero Image
    Vaishakh Purnima 2023: वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ के समय रखें इन बातों का ध्यान।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vaishakh Purnima 2023: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर स्नान-दान करने से और पूजा पाठ करने से साधकों को विशेष लाभ मिलत है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 5 मई को वैशाख पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु और चंद्र देव की उपासना करने से साधक को सुख-समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी वैशाख पूर्णिमा के संदर्भ में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से साधक को लाभ मिलता है। आइए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा के दिन व्यक्ति को किन-किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाख पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ध्यान (Vaishakh Purnima 2023 Upay)

    • वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यदि ऐसा ना हो तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। ऐसा करने से तन-मन की शुद्धि होती है और सभी पाप मिट जाते हैं।

  • पूर्णिमा तिथि के दिन घर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिस घर में साफ सफाई होती है। वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह जरूर बनाएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती है।

  • वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की उपासना का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन दूध में अक्षत और चीनी मिलकार चंद्रदेव को अर्घ्य जरूर प्रदान करें। ऐसा करने से तनव और कश्त दूर हो जाते हैं।

  • आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए पूर्णिमा तिथि के दिन पीपल वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और फिर मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए मन ही मन अपनी मनोकामना दोहराएं। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

  • पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान शिव को दूध में अक्षत और चीनी मिलाकर अर्पित करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है और सभी दुखों का नाश होता है।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।