विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Pujan Diwas पर की गई ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बिल्कुल भी न करें अनदेखा

Published: Wed, 25 Dec 2024 12:21 PM (IST)

हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस (tulsi pujan diwas 2024) के रूप में मनाए जाने की परंपरा है। माना ...और पढ़ें

Tulsi Pujan Diwas 2024 तुलसी पूजा में इन बातों का रखें ध्यान।
Tulsi Pujan Diwas 2024 तुलसी पूजा में इन बातों का रखें ध्यान।

HighLights

  1. 25 दिसंबर को मनाया जाता है तुलसी पूजन दिवस।
  2. इस दिन तुलसी पूजा से मिलता है विशेष लाभ।
  3. तुलसी पूजन दिवस के दिन कुछ नियमों का रखें ध्यान।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अन्य देवी-देवताओं की तरह पूजनीय माना जाता है। ऐसे में आज यानी बुधवार 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन तुलसी पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं कि तुलसी दिवस के दिन तुलसी से जुड़ी किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, वरना आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।

तुलसी तोड़ने से पहले करें ये काम

तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। हमेशा स्नान के बाद ही तुलसी को स्पर्श करना चाहिए। तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले देवी का ध्यान करें और हाथ जोड़कर उनसे पत्तियों को तोड़ने की अनुमति लें। इसी के साथ कोमल हाथें से पत्ते तोड़ें। इन बातों का ध्यान रखने पर ही विष्णु जी तुलसी को भोग के रूप में स्वीकार करते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

कभी भी सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं उतारने चाहिए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ कभी जूठे हाथों से तुलसी के पत्ते नहीं उतारने चाहिए। इसी के साथ बिना वजह तुलसी के पत्ते न तोड़ें, अन्यथा आपको इसके शुभ परिणाम नहीं मिलते।

यह भी पढ़ें - Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस पर जरूर करें ये काम, इनसे बनाएं दूरी

पूजा के दौरान ध्यान रखें ये बातें

तुलसी पूजन के दौरान या अन्य दिनों में भी महिलाओं को बाल खोलकर तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए। बालों को बांधने के बाद ही तुलसी माता की पूजा करें।

पूजा में जरूर करें ये काम

तुलसी दिवस के दिन तुलसी पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान तुलसी जी की 11 या फिर 21 परिक्रमा जरूर करें। साथ ही मां तुलसी को लाल रंग की चुनरी भी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से साधक के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें - Tulsi Pujan Diwas 2024: तुलसी पूजन दिवस पर जरूर करें देवी के इन नामों का जाप, दूर होगी आर्थिक तंगी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।