Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shri Vishnu Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों से करें श्री हरि को प्रसन्न

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 07:28 PM (IST)

    Shri Vishnu Mantra हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के कुछ विशेष मंत्र।

    Hero Image
    Shri Vishnu Mantra: गुरुवार के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क । Shri Vishnu Mantra, Guruwar Upay: शास्त्रों में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार कहा गया है। इसलिए हिन्दू धर्म में उनकी उपासना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान विष्णु की उपासना के लिए गुरुवार का दिन सबसे उत्तम होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और वह सदैव अपने जीवन में सफल होते हैं। गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-ध्यान कर श्री हरि की उपासना करने से विशेष फल प्राप्त होता है और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वेद-ग्रंथों में कई ऐसे मंत्र और स्तोत्र का उल्लेख मिलता है, जिनका उच्चारण करने से भी भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आइए पढ़ते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान विष्णु के मंत्र (Shri Vishnu Mantra)

    • ॐ अं वासुदेवाय नम:

    • ॐ आं संकर्षणाय नम:

    • ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

    • ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

    • ॐ नारायणाय नम:

    • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

    • ॐ विष्णवे नम:

    • ॐ हूं विष्णवे नम:

    • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

    • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

    • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

    भगवान विष्णु के मंत्र जाप का लाभ (Shri Vishnu Mantra Importance)

    भगवान विष्णु के मंत्रों को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। इन मंत्रों का जाप करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता और भक्तों के जीवन से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही भगवान विष्णु के नाम का स्मरण करने से और स्तोत्र का पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।