Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 31 Jul 2024 06:06 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2024) पर भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से विवाहित स्त्रियों को अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है। वहीं अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। इसके लिए सावन शिवरात्रि पर श्रद्धा भाव से देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। इस दिन भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है।

    Hero Image
    Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 02 अगस्त को सावन शिवरात्रि है। यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर साधक मनचाहा वर पाने के लिए भगवान शिव की श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। साथ ही उनके निमित्त व्रत उपवास रखते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी महादेव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि पर महादेव को प्रिय भोग से करें प्रसन्न, चमक जाएगी आपकी किस्मत


    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
    • वृषभ राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गाय के दूध से महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
    • मिथुन राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
    • कर्क राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर पंचामृत से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
    • सिंह राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गाय के दूध में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से करियर और कारोबार में सफलता मिलती है।
    • कन्या राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कारोबार में वृद्धि होती है।
    • तुला राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने सुखों में वृद्धि होती है।
    • वृश्चिक राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है।
    • धनु राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गाय के दूध में केसर मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनचाहा वर मिलता है।
    • मकर राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर नारियल जल से भगवान शंकर का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शनि दोष का प्रभाव समाप्त होता है।
    • कुंभ राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साढ़े साती का प्रभाव कम होता है।
    • मीन राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गंगाजल में गाय का दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

    यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि को लेकन न हो कंन्फ्यूज, नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।