Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Saraswati Puja Mantra: आज सरस्वती पूजा के मौके पर करें इस मंत्र का जाप, बनी रहेगी मां की कृपा

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 16 Feb 2021 01:57 PM (IST)

    Saraswati Puja Aarti And Mantra आज वसंत पंचमी का त्यौहार है। यह दिन वसंत के मौसम की तैयारी की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन को सरस्वती पूजा भी कहा जाता ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Saraswati Puja Mantra: आज सरस्वती पूजा के मौके पर करें इस मंत्र का जाप, बनी रहेगी मां की कृपा

    Saraswati Puja Aarti And Mantra: आज वसंत पंचमी का त्यौहार है। यह दिन वसंत के मौसम की तैयारी की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन को सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। ऐसे में वसंत पंचमी देवी सरस्वती को समर्पित त्योहार है जिन्हें ज्ञान, भाषा, संगीत और सभी कलाओं की देवी कहा जाता है। इन्हें वह रचनात्मक ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में सरस्वती पूजा अलग-अलग तरह से मनाई जाती है। विद्यार्थी आज के दिन एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देते हैं।

    नेपाल, बिहार और भारत के पूर्वी राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल समेत उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे त्रिपुरा और असम में लोग सरस्वती मां के मंदिर में जाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। वहीं, स्कूलों में इस दिन पूजा की जाती हैं। वहीं, कई स्कूलों की छुट्टी रहती है। बांग्लादेश मेंइस दिन एक विशेष पूजा की जाती है। ओडिशा में इस दिन को वसंत पंचमी / श्री पंचमी / सरस्वती पूजा के रूप में मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्यों में इस दिन को श्री पंचमी कहा जाता है। चाहें इस दिन पूजा अलग-अलग तरह से क्यों न की जाए लेकिन देवी सरस्वती के मंत्र और आरती जरूर की जाती है। ऐसा करने से करियर में आने वाली बाधाओं का नाश होता है। तो आइए पढ़ते हैं देवी सरस्वती का मंत्र।

    देवी सरस्वती के मंत्र:

    श्लोक: ॐ श्री सरस्वती शुक्लवर्णां सस्मितां सुमनोहराम्।।

    कोटिचंद्रप्रभामुष्टपुष्टश्रीयुक्तविग्रहाम्।

    वह्निशुद्धां शुकाधानां वीणापुस्तकमधारिणीम्।।

    रत्नसारेन्द्रनिर्माणनवभूषणभूषिताम्।

    सुपूजितां सुरगणैब्रह्मविष्णुशिवादिभि:।।वन्दे भक्तया वन्दिता च

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'