Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Santoshi Mata Mantra: संतोषी माता की पूजा करते समय जरूर करें इन मंत्रों का जाप

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:51 AM (IST)

    Santoshi Mata Mantra आज शुक्रवार है। आज के दिन संतोषी मां की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा की जाए तो माता प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करती हैं।

    Hero Image
    Santoshi Mata Mantra: संतोषी माता की पूजा करते समय जरूर करें इन मंत्रों का जाप

    Santoshi Mata Mantra: आज शुक्रवार है। आज के दिन संतोषी मां की पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा की जाए तो माता प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करती हैं। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश की पुत्री संतोषी माता को माना गया है। पुराणों में कहा गया है कि अगर शुक्रवार के दिन संतोषी माती की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाए और उनके मंत्रों का जाप किया जाए मां प्रसन्न होकर व्यक्ति के घर को धन-धान्य से भर देती हैं। तो आइए पढ़ते हैं संतोषी माता के मंत्र-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संतोषी माता की पूजा करते समय जरूर पढ़ें यह मंत्र:

    ॐ श्री संतोषी महामाया गजानंदम दायिनी

    शुक्रवार प्रिये देवी नारायणी नमोस्तुते!

    मान्यता है कि इस मंत्र का जाप विशेष तौर पर संतोषी माता की पूजा के दौरान किया जाना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर हो जाती है। इस मंत्र का अर्थ है आनंद देने वाली संतोषी मां, जिनको शुक्रवार दिन, प्रिय है, आपको मैं प्रणाम करता हूं, मेरी रक्षा करें।

    इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही जीवन की सभी नकारात्मकता खत्म भी हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मंत्र के उच्चारण के बाद व्यक्ति के अंदर आध्यात्मिक शांति महसूस होती है। इन मंत्रों का भी करें जाप-

    संतोषी माँ महामंत्र:

    • जय माँ संतोषिये देवी नमो नमः
    • श्री संतोषी देव्व्ये नमः
    • ॐ श्री गजोदेवोपुत्रिया नमः
    • ॐ सर्वनिवार्नाये देविभुता नमः
    • ॐ संतोषी महादेव्व्ये नमः
    • ॐ सर्वकाम फलप्रदाय नमः
    • ॐ ललिताये नमः

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'