विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6 या 7 दिसंबर कब रखा जाएगा साल का आखिरी 'रवि प्रदोष व्रत'? इस समय पूजा करने से मिलता है महादेव का आशीर्वाद

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:30 PM (IST)

दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर रविवार को है, जिसे रवि प्रदोष व्रत कहते हैं। इस दिन शोभन योग में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

दिसंबर 2026 महीने का पहला प्रदोष व्रत तिथि और मुहूर्त

दिसंबर 2026 महीने का पहला प्रदोष व्रत तिथि और मुहूर्त

HighLights

  1. पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर 2026, रविवार को है।

  2. पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:24 से रात 8:07 तक।

  3. प्रदोष व्रत से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, सुख-समृद्धि मिलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल दिसंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाना है। उस दिन शोभन योग में व्रत रखने के साथ अतिगण्ड योग में भगवान शिव की पूजा की होगी। जो भी लोग प्रदोष व्रत करते हैं, उन्हें सभी तरह की समस्या से राहत मिल जाती है।

प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। दिसंबर महीने में पहला प्रदोष व्रत रविवार के दिन रखा जाएगा, इसलिए इसे 'रवि प्रदोष व्रत' भी कहते हैं।

दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 6 दिसंबर को मध्य रात्रि 12 बजकर 51 मिनट पर होगा और यह तिथि अगले दिन 7 दिसंबर को रात 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगी।

उदया तिथि के हिसाब से प्रदोष व्रत दिसंबर 2026 के पहला रविवार को है। दिसंबर महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2026, सोमवार को है, जिसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है।

रवि प्रदोष व्रत 2026 मुहूर्त

रविवार को प्रदोष व्रत के मौके पर भगवान शिव की पूजा के लिए 2 घंटे 43 मिनट तक का मुहूर्त प्रभावी है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के लिए सबसे शुभ मुहू्र्त शाम को 5 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट के बीच रहने वाला है।

प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक रहने वाला है। वहीं दिन के समय शुभ मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक है।

निशिता मुहूर्त देर रात 11 बजकर 45 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 40 मिनट तक है।

प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह सूर्योदय का समय 7 बजे होगा और वहीं सूर्यास्त शाम को 5 बजकर 24 मिनट पर होगा। सूर्यास्त के बाद ही प्रदोष काल शुरू हो जाएगा। उस दिन चंद्रमा तुला राशि और सूर्य वृश्चिक राशि में उपस्थित रहने वाला है।

रवि प्रदोष व्रत पर शुभ योग

6 दिसंबर 2026, रविवार के दिन रवि प्रदोष व्रत है, जिसके चलते उस दिन शोभन योग सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहने वाला है। उसके बाद अतिगण्ड योग बनेगा।

सुबह से स्वाति नक्षत्र है, जो रात 1 बजकर 38 मिनट तक प्रभावी है, उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

प्रदोष व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत के दिन विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा महादेव के आशीर्वाद से संतान, सुख, समृद्धि, पैसा, वैभव और आरोग्य मिलता है।

यह भी पढ़ें- December 2026 Festival Calendar: विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी सहित दिसंबर में आएंगे 12 से ज्यादा त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- हर परेशानी के लिए अलग चढ़ावा! उधार से लेकर लड़ाई-झगड़ों तक, शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से दूर होगी कौन-सी समस्या?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।