Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Powerful Mantra Of Ganesha: विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के प्रभावशाली मंत्र, जप से दूर होंगे सारे कष्ट

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 19 May 2021 09:56 AM (IST)

    Powerful Mantra Of Ganesha भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से बुद्धि विद्या विवेक यश प्रसिद्धि और धन आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। भगवान श्रीगणेश के कुछ खास मंत्रों का जाप कर अपने संकट कष्ट रोग आदि से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है।

    Hero Image
    Powerful Mantra Of Ganesha: विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के प्रभावशाली मंत्र, जप से दूरे होंगे सारे कष्ट

    Powerful Mantra Of Ganesha: हिंदू धर्म शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से बुद्धि, विद्या, विवेक, यश, प्रसिद्धि और धन आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि संकटमोचक–विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश के कुछ खास मंत्रों का जाप कर अपने संकट, कष्ट, रोग आदि से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं गणेश जी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणेश जी के प्रभावशाली मंत्र

    1. ओम गं गणपतये नमः

    भगवान श्री गणेश के बीज मंत्र 'गं' का जाप कर आप अपनी सभी कामनाओं को प्राप्त कर सकते हैं। बीज मंत्र से मिलकर बने मंत्र 'ओम गं गणपतये नमः' का जप करने से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है और आर्थिक प्रगति तथा समृद्धि भी प्राप्त होगी।

    2. ओम वक्रतुंडाय हुम्‌

    यह मंत्र आपको अनिष्ट से सुरक्षित रखता है। यह आपके लिए हितकारी सिद्ध होगा, साथ ही कामनाओं की पूर्ति के लिए गणपति की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इनका जाप करते वक्त मुंह में गुड़, लौंग, इलायची, बताशा, ताम्बुल और सुपारी होना चाहिए। ये साधना कभी न समाप्त होने वाले अक्षय भंडार प्रदान करती है।

    3. ओम हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा

    आप अपने जीवन से आलस्य, निराशा, कलह और विघ्न को आसानी से इस मंत्र का जाप कर दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको भगवान श्री गणेश के विघ्नराज रूप की आराधना इस मंत्र का जाप कर करनी होगी।

    4. गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:

    इस मंत्र का जाप कर आप अपने जीवन से विघ्न को दूर कर धन और आत्मबल प्राप्त कर सकते हैं। ‘गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:’ हेरम्ब गणपति का मंत्र है, जो बहुत ही हितकारी है।

    5. 'ओम गं नमः'

    यदि आप रोजगार, नौकरी आदि की समस्या से परेशान हैं, तो रोजगार की प्राप्ति और आर्थिक बढ़ोत्तरी के लिए लक्ष्मी विनायक के इस मंत्र का जप करें। इस मंत्र के जाप से आपके लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

    6. ओम श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा 

    शादी-विवाह में आने वाले सभी दोषों को दूर करने वाले त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जप करने से जल्द ही शादी का योग बनता है, साथ ही आपके अनुकूल जीवनसाथी की भी प्राप्ति होती है।

    इन मंत्रों के अलावा गणेश अथर्वशीर्ष, संकटनाशन गणेश स्तोत्र, गणेशकवच, संतान गणपति स्तोत्र, ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र, मयूरेश स्तोत्र, गणेश चालीसा का पाठ करने से गणेशजी की खास कृपा प्राप्त होती है।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'