Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lord Jagannath ke Mantra: भगवान जगन्नाथ को करें इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jul 2021 04:00 PM (IST)

    Lord Jagannath ke Mantra पौराणिक मान्यता के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बता रहे हैं जिनका पाठ करने से भगवान जगन्नाथ की पूर्ण कृपा प्राप्त की जा सकती है।

    Hero Image
    भगवान जगन्नाथ को करें इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न

    Lord Jagannath ke Mantra: पौराणिक मान्यता के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। आज भगवान जगन्नाथ के साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ विधि-विधान के साथ पुरी के धाम से निकल कर अपनी मौसी के यहां गुण्डीचा मंदिर में पहुंचेगा। भगवान जगन्नाथ सात दिन तक यहां विश्राम करके पुनः अपने धाम लौटेंगे। मान्यता है कि इस रथ यात्रा के दर्शन मात्र से भक्त के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं और जो इस रथ को खींचता है, उसे 100 यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के कारण एक सीमित संख्या में ही श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बता रहे हैं, जिनका पाठ करने से भगवान जगन्नाथ की पूर्ण कृपा प्राप्त की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने के मंत्र

    भगवान विष्णु के पूर्णावतार, सोलह कला युक्त भगवान जगन्नाथ का आज के दिन बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ इस मंत्र से पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है...

    नीलांचल निवासाय नित्याय परमात्मने।

    बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः।।

    इसके अतिरिक्त भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्र हैं जिनका पाठ आज करना चाहिए। भगवान जगन्नाथ के पुराणों में वर्णित इन मंत्रों का जाप करने से न केवल भगवान की कृपा प्राप्त की जा सकती है बल्कि आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त होंगे।

    1-भगवान जगन्नाथ का विश्वरूप मंत्र - ऊँ विश्वमूर्तये जगन्नाथाय नम:

    2- भगवान जगन्नाथ का देवाधिदेव मंत्र - ऊँ देवादिदेव जगन्नाथाय नम:

    3- भगवान जगन्नाथ का अनंत रूप मंत्र - ऊँ अनंताय जगन्नाथाय नम:

    4- भगवान जगन्नाथ का नारायण मंत्र - ऊँ नारायण जगन्नाथाय नम:

    5- भगवान जगन्नाथ का चतुर्भुज मंत्र- ऊँ चतुमूर्ति जगन्नाथाय नम:

    6- भगवान जगन्नाथ का विष्णु मंत्र - ऊँ विष्णवे जगन्नाथाय नम:

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'