Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navratri 2020: नवरात्रि पर इस तरह करें माता की चौकी की स्थापना, पढ़ें पूरी विधि

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Oct 2020 08:54 AM (IST)

    Navratri 2020 आज नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज के दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि में दुर्गा माता की चौकी की स्थापना की जाती है। यह स्थापना घटस्थापना या कलश स्थापना के बाद होती है।

    Navratri 2020: नवरात्रि पर इस तरह करें माता की चौकी की स्थापना, पढ़ें पूरी विधि

    Navratri 2020: आज नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज के दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि में दुर्गा माता की चौकी की स्थापना की जाती है। यह स्थापना घटस्थापना या कलश स्थापना के बाद होती है। इसके बाद ही 9 दिन तक दुर्गा मां के 9 स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि मां दुर्गा की चौकी की स्थापना कैसे करें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तरह करें दुर्गा मां की चौकी की स्थापना:

    • सबसे पहले लकड़ी की एक चौकी लें। इसे गंगाजल और शुद्ध जल से धोएं और पवित्र करें।
    • फिर इसे साफ कपड़े से पोंछ लें। इस पर लाल कपड़ा बिछा दें।
    • चौकी के दाईं ओर कलश रखें।
    • चौकी पर मां दुर्गा माता की मूर्ति या फोटो स्थापित करें।
    • फिर मां को चुनरी ओढ़ाएं। धूप-दीपक जलाएं।
    • अगर आप पालन कर सकते हैं तो 9 दिन तक माता की अखंड ज्योत जलाएं। अन्यथा आप पूजा के दौरान ही ज्योत-बत्ती कर सकते हैं।
    • देवी मां को तिलक लगाएं।
    • उन्हें वस्त्र, चंदन, सुहाग के सामान यानी हल्दी, कुमकुम, सिन्दूर, अष्टगंध आदि अर्पित करें। मां को काजल लगाएं।
    • दुर्गा मां को मंगलसूत्र, हरी चूड़ियां, फूल माला, इत्र, फल, मिठाई आदि चढ़ाएं।
    • इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। फिर देवी मां के स्तोत्र, सहस्रनाम आदि का पाठ करें।
    • इसके बाद मां दुर्गा की आरती करें। बता दें कि मां के हर स्वरूप की अलग आरती है।
    • पूजा करने के बाद वेदी पर बोए अनाज पर जल का छिड़काव करें।
    • ध्यान रहे कि सुबह-शाम मां की विधिवत पूजा करें। साथ ही अनाज पर जल का छिड़काव करें।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '