Magh Month 2024: कब से शुरू हो रहा है माघ माह ? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और नियम
Magh Month 2024 माघ का महीना आध्यात्मिक विधियों ( Magh Month significance) के लिए कल्याणकारी होता है। इस दौरान कई भक्त देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास रखते हैं और विशेष प्रार्थना अनुष्ठान करते हैं। बता दें मघा नक्षत्र से युक्त होने की वजह से इसका नाम माघ पड़ा। इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करने से जातक के समस्त पाप समाप्त हो जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Magh Month 2024: सनातन धर्म में माघ महीने को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इस साल माघ माह की शुरुआत 26 जनवरी और इसका समापन 24 फरवरी से होगा। इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
ऐसी मान्यता है कि इस पूरे महीने श्री हरि विष्णु के साथ धन की देवी की उपासना करने से जीवन सुखमय बना रहता है।
यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन ऐसे करें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा, बदल जाएगी आपकी किस्मत
माघ माह का धार्मिक महत्व
माघ का महीना आध्यात्मिक विधियों ( Magh Month significance)के लिए कल्याणकारी होता है। इस दौरान कई भक्त देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास रखते हैं और विशेष प्रार्थना, अनुष्ठान करते हैं। बता दें, मघा नक्षत्र से युक्त होने की वजह से इसका नाम माघ पड़ा।
इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करने से जातक के समस्त पाप समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा इस अवधि के दौरान संगम तट पर कल्पवास करने की परंपरा भी है।
माघ माह के पूजा नियम
- माघ माह के दौरान अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, कंबल, घी, गीता, गेहूं, सोना आदि का दान करना शुभ माना जाता है।
- इस माह देर तक सोना वर्जित माना गया है।
- इस माह बाहर के खाने से बचना चाहिए।
- इस महीने जमीन पर सोना अच्छा माना जाता है।
- इस महीने का सीधा संबंध श्रीकृष्ण के माधव स्वरुप से भी है, जिसके चलते मधुराष्टक का पाठ फलदायी माना गया है।
- इस माह गीता का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- माघ माह में तिल का उपयोग करना शुभ होता है।
यह भी पढ़ें: Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला को ऐसे करें प्रसन्न, यहां जानें भगवान राम के भजन और मंत्र
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।