Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला को ऐसे करें प्रसन्न, यहां जानें भगवान राम के भजन और मंत्र

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 01:26 PM (IST)

    भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक सप्ताह पूर्व से वैदिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। अयोध्या समेत देशभर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। अगर आप प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही विधिपूर्वक रामलला की पूजा-अर्चना करें।

    Hero Image
    Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामलला को ऐसे करें प्रसन्न, यहां जानें भगवान राम के भजन और मंत्र

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक सप्ताह पूर्व से वैदिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। अयोध्या समेत देशभर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। अगर आप प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या नहीं जा सकते हैं, तो घर पर ही विधिपूर्वक रामलला की पूजा-अर्चना करें। चलिए हम आपको बताएंगे कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान श्रीराम को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं। साथ ही किस तरह से आप भगवान राम जी की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूजा मंत्र

    प्राण प्रतिष्ठा के दौरान विधिपूर्वक मंत्र का जाप किया जाता है। मान्यता है कि बिना मंत्र के जाप से प्राण प्रतिष्‍ठा की प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाती है। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के समय निम्न मंत्र का जाप अवश्य करें।

    'मानो जूतिर्जुषतामज्यस्य बृहस्पतिर्यज्ञमिमं, तनोत्वरितष्टं यज्ञ गुम समिम दधातु विश्वेदेवास इह मदयन्ता मोम्प्रतिष्ठ।। अस्यै प्राणा: प्रतिष्ठन्तु अस्यै प्राणा: क्षरन्तु च अस्यै, देवत्य मर्चायै माम् हेति च कश्चन।। ऊं श्रीमन्महागणाधिपतये नम: सुप्रतिष्ठितो भव, प्रसन्नो भव, वरदा भव।'

    राम स्तुति

    प्राण प्रतिष्ठा के समय राम स्तुति का पाठ करना उत्तम माना गया है। इससे साधक को पारिवारिक सुख और धन की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही संकट मोचन हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। इसलिए इस दिन राम स्तुति का पाठ करें।

    यह भी पढ़ें: Ram Naam ka Arth: जानिए राम नाम की महिमा, कई अर्थ छिपे हैं इस दो अक्षर के नाम में

    राम चालीसा

    अगर आप प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर पर भगवान श्रीराम की पूजा कर रहे हैं, तो राम चालीसा का पाठ अवश्य करें। धार्मिक मत है कि विधिपूर्वक राम चालीसा का पाठ करने से साधक के जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    भगवान राम जी के भजन

    राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है, ऐसे में अधिकतर जगहों पर भगवान राम जी के भजन सुनने को मिल रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के समय आप भगवान राम जी के किसी भी भजन का सुमिरन कर भगवान राम जी को प्रसन्न कर सकते हैं।

    प्राण प्रतिष्ठा क्या है?

    ज्योतिषियों के अनुसार, घर या मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान प्रतिमा में भगवान की शक्तियों को प्रकाशमान करने के लिए प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। कहा जाता है कि मूर्ति स्थापना के दौरान प्राण प्रतिष्ठा करना बेहद आवश्यक होता है। प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद भगवान की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Wealth: घर में रख सकते हैं उल्लू की मूर्ति? जानिए क्या मिलते हैं परिणाम

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।