Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Devguru Brihaspati: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, देवगुरु बृहस्पति भाग्योदय में करेंगे मदद

    By Ritesh SirajEdited By:
    Updated: Thu, 29 Jul 2021 08:00 AM (IST)

    Devguru Brihaspati गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग का साफ सुथरा वस्त्र धारण करना चाहिए। परिवार में सुख शांति समृद्धि के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। गुरु बृहस्पति की कृपा से जल्द विवाह का भी योग बनता है।

    Hero Image
    Devguru Brihaspati: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, देवगुरु बृहस्पति भाग्योदय में करेंगे मदद

    Devguru Brihaspati : हिंदी पंचांग के अनुसार गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। गुरुवार भगवान विष्णु के साथ-साथ इन्हें भी समर्पित है। दूसरी तरफ ज्योतिष के अनुसार गुरु को एक प्रभावशाली ग्रह की उपाधि दी गई है। गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग का साफ सुथरा वस्त्र धारण करना चाहिए। परिवार में सुख, शांति, समृद्धि के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए। गुरु बृहस्पति की कृपा से जल्द विवाह का भी योग बनता है। आइये जानते हैं कि किन उपायों से गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति को प्रसन्न रखा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करने से गुरु बृहस्पति का आर्शीवाद प्राप्त होता है और शिक्षा में आ रही सभी रुकावटें खत्म हो जाती हैं। 

    2. गुरुवार के दिन किसी से उधार नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो जाती  है और आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है।

    3. गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति देव की मूर्ती को विधि-विधान के साथ किसी पीले वस्त्र पर स्थापित करना चाहिए। गुरु बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    4. गुरुवार के दिन विशेष रूप से सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करने से कुंडली में मौजूद गुरु दोष को ठीक किया जा सकता हैं। 

    5. गुरुवार के दिन किसी बुजुर्ग को भोजन अवश्य कराएं और बड़ों का आदर करना चाहिए। जिससे गुरु बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त हो सकें। 

    6. गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनने से गुरु बृहस्पति देव की कृपा होती है और इससे भाग्योदय होता सकता है। 

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'