Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी के दिन करें इस चालीसा का पाठ, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Mon, 05 May 2025 03:48 PM (IST)

    सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025) के पर्व को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न?

    Hero Image
    मोहिनी एकादशी के दिन कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न? (Pic Credit- Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 08 मई को (Mohini Ekadashi 2025 Date) मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस खास अवसर पर अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान किया जाता है। साथ ही भक्त श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो मोहनी एकादशी के दिन सच्चे मन से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। इस चालीसा का पाठ करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (Pic Credit- Freepik)

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो जाएं सावधान!

    श्री लक्ष्मी चालीसा

    सोरठा

    यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करुं।

    सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥

    चौपाई

    सिन्धु सुता मैं सुमिरौ तोही। ज्ञान बुद्घि विघा दो मोही॥

    तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरवहु आस हमारी॥

    जय जय जगत जननि जगदंबा सबकी तुम ही हो अवलंबा॥

    तुम ही हो सब घट घट वासी। विनती यही हमारी खासी॥

    जगजननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥

    विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी॥

    केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥

    कृपा दृष्टि चितववो मम ओरी। जगजननी विनती सुन मोरी॥

    ज्ञान बुद्घि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥

    क्षीरसिन्धु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिन्धु में पायो॥

    चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभु बनि दासी॥

    जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रुप बदल तहं सेवा कीन्हा॥

    स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥

    तब तुम प्रगट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥

    अपनाया तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥

    तुम सम प्रबल शक्ति नहीं आनी। कहं लौ महिमा कहौं बखानी॥

    मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन इच्छित वांछित फल पाई॥

    तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मनलाई॥

    और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करै मन लाई॥

    ताको कोई कष्ट नोई। मन इच्छित पावै फल सोई॥

    त्राहि त्राहि जय दुःख निवारिणि। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणी॥

    जो चालीसा पढ़ै पढ़ावै। ध्यान लगाकर सुनै सुनावै॥

    ताकौ कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै॥

    पुत्रहीन अरु संपति हीना। अन्ध बधिर कोढ़ी अति दीना॥

    विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥

    पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥

    सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥

    बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥

    प्रतिदिन पाठ करै मन माही। उन सम कोइ जग में कहुं नाहीं॥

    बहुविधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥

    करि विश्वास करै व्रत नेमा। होय सिद्घ उपजै उर प्रेमा॥

    जय जय जय लक्ष्मी भवानी। सब में व्यापित हो गुण खानी॥

    तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयालु कहुं नाहिं॥

    मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजै॥

    भूल चूक करि क्षमा हमारी। दर्शन दजै दशा निहारी॥

    बिन दर्शन व्याकुल अधिकारी। तुमहि अछत दुःख सहते भारी॥

    नहिं मोहिं ज्ञान बुद्घि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥

    रुप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥

    केहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्घि मोहि नहिं अधिकाई॥

    दोहा

    त्राहि त्राहि दुख हारिणी, हरो वेगि सब त्रास।

    जयति जयति जय लक्ष्मी, करो शत्रु को नाश॥

    रामदास धरि ध्यान नित, विनय करत कर जोर।

    मातु लक्ष्मी दास पर, करहु दया की कोर॥

    लक्ष्मी जी की आरती

    ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

    तुमको निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता।।

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जगमाता।

    सूर्य, चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।।

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    दुर्गा रूप निरंजनी, सुख संपत्ति दाता।

    जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।।

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    तुम पाताल निवासनी, तुम ही शुभ दाता।

    कर्म प्रभाव प्रकाशनी, भवनिधि की त्राता।।

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।

    सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।।

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    तुम बिन यज्ञ न होते, वस्तु न कोई पाता।

    खान पान का वैभव सब तुमसे आता।।

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    शुभ्र गुण मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता।

    रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता।।

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    महालक्ष्मी जी की आरती जो कोई नर गाता।

    उर आनंद समाता, पाप उतर जाता।।

    लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।