Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, हो जाएं सावधान!

    मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत ही विशेष माना जाता है। एकादशी व्रत हर महीने में दो बार आता है। इस बार यह व्रत 8 मई 2025 को रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन (Mohini Ekadashi 2025) उपवास करने के साथ भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 02 May 2025 01:52 PM (IST)
    Hero Image
    Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी में क्या खाएं और क्या नहीं?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मोहिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख महीने में एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 8 मई, 2025 को पड़ रहा है। माना जाता है कि जो साधक इस व्रत को रखते हैं, उन्हें सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। एकादशी का व्रत नारायण को बहुत ज्यादा प्रिय है, तो चलिए मोहिनी एकादशी व्रत (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Fast Rules) के नियम को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहिनी एकादशी में क्या खाएं? (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Me Kya Khayein?)

    मोहिनी एकादशी पर जो साधक उपवास रख रहे हैं, वे दूध, दही, फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, मिर्च सेंधा नमक, राजगीर का आटा आदि चीजों को खा सकते हैं। वहीं, व्रती भगवान विष्णु की पूजा के बाद ही कुछ सेवन करें। इसके साथ ही प्रसाद बनाते समय सफाई का अच्छी तरह से ध्यान रखें।

    मोहिनी एकादशी में क्या नहीं खाएं? (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Me Kya Nahin Khayein? )

    अगर आप मोहिनी एकादशी पर व्रत कर रहे हैं, तो अपने खाने का पूरा ध्यान दें, क्योंकि यह व्रत को सफल और असफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है। बता दें, व्रती को एकादशी व्रत के दिन भोजन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस तिथि पर तामसिक भोजन जैस- मांस-मदिरा प्याज, लहसुन, मसाले, तेल आदि से भी परहेज करना चाहिए।

    इसके साथ ही इस व्रत (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Significance) पर चावल और नमक का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप इस व्रत का पालन कर रहे हैं, तो इन सभी बातों का जरूर ध्यान रखें।

    भोग चढ़ाने का मंत्र (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Bhog Mantra)

    मोहिनी एकादशी पर विष्णु जी को भोग लगाते समय इस मंत्र ''त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।'' का जाप करें। ऐसा करने से भगवान भोग स्वीकार कर लेते हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi Vrat 2025 Daan: मोहिनी एकादशी पर करें इन वस्तुओं का दान, जीवन भर नहीं होगी अन्न-धन की कमी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।