Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Durga Puja 2022: इस खास वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जाने क्या है इसका महत्व

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 07:07 PM (IST)

    Durga Puja 2022 इस वर्ष 26 सितंबर को हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने भक्तों के घर दर्शन देने के लिए आ रही है। धार्मिक दृष्टिकोण से मां के इस विशेष स ...और पढ़ें

    Durga Puja 2022: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ शक्तिशाली स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है।
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    नई दिल्ली, Durga Puja 2022 2022: हिन्दू धर्म में प्रत्येक वर्ष 4 नवरात्रि मनाएं जाने का विधान है, जिनमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि अहम भूमिका रखते हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है जो 5 अक्टूबर तक चलेगी। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ शक्तिशाली स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि नवरात्रि (Navratri 2022) के विशेष पर्व पर माता दुर्गा के इन नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और घर-परिवार में सुख व समृद्धि का आगमन होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों में व्रत, दान, पूजा इत्यादि करने से भक्तों को बहुत शुभ फल प्राप्त होता है और उनपर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। बता दें कि इस वर्ष मां दुर्गा एक विशेष वाहन पर सवार होकर अपने भक्तों के घर पधार रही हैं। वह वाहन है हाथी। यही कारण है कि इस वर्ष की नवरात्रि (Durga Puja 2022) को बहुत ही शुभ माना जा रहा है। प्रत्येक वर्ष माता किसी न किसी वाहन पर सवार होकर पधारती हैं। इस वर्ष उन्होंने हाथी को चुना है। आइए जानते हैं क्या है उनके इस विशेष वाहन का महत्व और क्यों माना जा रहा है इसे खास।

    क्या है मां के विशेष सवारी का महत्व? (Navratri 2022 Maa Durga)

    शास्त्रों के अनुसार जब भी शारदीय नवरात्रि रविवार अथवा सोमवार से शुरू होता है मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। इस बात नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रहा है। बता दें कि धार्मिक दृष्टिकोण से हाथी को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी ऐसा होता है तो भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि कई गुना बढ़ जाती है। इसके साथ हाथी को ज्ञान का प्रतीक भी माना जाता है जिस वजह से भी इसे और भी शुभ माना जाता है।

    इस दिन करें नौ देवियों की पूजा (Navratri 2022 Puja List)

    मां शैलपुत्री (पहला दिन)- 26 सितंबर 2022, प्रतिपदा तिथि

    मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन)- 27 सितंबर 2022, द्वितीया तिथि

    मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन)- 28 सितंबर 2022, तृतीया तिथि

    मां कुष्मांडा (चौथा दिन)- 29 सितंबर 2022, चतुर्थी तिथि

    मां स्कंदमाता (पांचवा दिन)- 30 सितंबर 2022, पंचमी तिथि

    मां कात्यायनी (छठा दिन)- 1 अक्टूबर 2022, षष्ठी तिथि

    मां कालरात्रि (सातवां दिन)- 2 अक्टूबर 2022, सप्तमी तिथि

    मां महागौरी (आठवां दिन)- 3 अक्टूबर 2022, दुर्गा अष्टमी

    महानवमी, (नौवां दिन)- 4 अक्टूबर 2022, शरद नवरात्रि व्रत पारण

    मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन- 5 अक्टूबर 2022, दशमी तिथि (दशहरा)

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।