Putrada Ekadashi 2023: पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा विष्णु जी का आशीर्वाद
Sawan Putrada Ekadashi 2023 इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। वहीं सामान्य जनों के जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु की उपासना करते हैं। अगर आप भी जगत के पालनहार की कृपा-दृष्टि पाना चाहते हैं तो आज राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्ट करें।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Sawan Putrada Ekadashi Vrat 2023: आज पुत्रदा एकादशी है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु के निमित्त व्रत उपवास रखा जा रहा है। साथ ही भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जा रही है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। वहीं, सामान्य जनों के जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु की उपासना करते हैं। अगर आप भी जगत के पालनहार की कृपा-दृष्टि पाना चाहते हैं, तो आज राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्ट करें। आइए जानते हैं-
राशि अनुसार करें दान
- मेष राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर लाल रंग के कपड़े और गुड़ का दान करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- वृषभ राशि के जातक दूध, दही, माखन, मिश्री का दान करें। ऐसा करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मूंग दाल का दान करें। आप चाहे तो साबुत मूंग का भी दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से शादी में आ रही बाधा दूर होती है।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए दूध, दही, चावल और सफेद वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर होते हैं।
- सिंह राशि के जातक जगत के पालनहार की कृपा पाने के लिए गेहूं, गुड़ और मधु का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
- कन्या राशि के जातक पुत्रदा एकादशी तिथि पर विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान करें। साथ ही गौ माता की सेवा करें। इस उपाय को करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
- तुला राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए एकादशी तिथि पर चांदी की पायल का दान करें। अगर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, तो चावल और दूध का दान करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्या दूर होती है।
- वृश्चिक राशि के जातक पुत्रदा एकादशी तिथि पर गुड़ और चना का दान करें। साथ में गरीबों को लाल रंग के कपड़े दान करें। इस उपाय को करने से सभी कार्यों में विजयश्री प्राप्त होती है।
- धनु राशि के जातक पुत्रदा एकादशी तिथि पर पीले रंग के वस्त्र, चने की दाल, बेसन आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।
- मकर राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर कंबल और काले तिल का दान करें। आप चाहे तो गरीबों को जूते भी दान में दे सकते हैं। इस उपाय को करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।
- कुंभ राशि के जातक एकादशी तिथि पर उड़द की दाल, काले तिल और धन का दान करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
- मीन राशि के जातक पुत्रदा एकादशी पर बेसन, हल्दी, चना, पीले रंग के वस्त्र आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।