Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2023 Upay: सावन के पहले गुरुवार पर करें ये विशेष उपाय, दुख और विपत्तियों से मिलेगा छुटकारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 04:25 PM (IST)

    Sawan 2023 Upay अगर आप जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सावन के पहले गुरूवार पर स्नान ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके पश्चात भगवान शिव को श्रीफल अर्पित करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को श्रीफल यानी नारियल अति प्रिय है। इससे लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा भी साधक पर बरसती है।

    Hero Image
    Sawan 2023 Upay: सावन के पहले गुरुवार पर करें ये विशेष उपाय, दुख और विपत्तियों से मिलेगा छुटकारा

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sawan 2023 Upay: भगवान शिव को सावन का महीना अति प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी लोक पर आते हैं। अतः शिव भक्त सावन महीने में यथा शक्ति तथा भक्ति भाव से देवों के देव महादेव की पूजा-उपासना कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। भगवान शिव की कृपा से शिव भक्तों को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु विशेष उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन में व्याप्त सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी सांसारिक दुखों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले गुरुवार पर ये विशेष उपाय जरूर करें। आइए, उपाय जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन गुरुवार पर करें ये उपाय

    - अगर आप जीवन में व्याप्त संकटों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले गुरूवार पर स्नान ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके पश्चात, भगवान शिव को श्रीफल अर्पित करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को श्रीफल यानी नारियल अति प्रिय है। इससे लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा भी साधक पर बरसती है।

    -अगर आप भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

    - अगर राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से परेशान हैं, तो सावन के पहले गुरुवार के दिन जल में काले तिल, बेलपत्र, सुगंध और शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय से राहु-केतु की बाधा दूर होती है।

    - अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले गुरुवार के दिन काले तिल और छाता का दान करें। इससे कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। अतः सावन के पहले गुरुवार पर ये उपाय जरूर करें।

    - अगर आप विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के पहले गुरुवार के दिन पूजा समापन के बाद विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियां दान करें।

    - पति-पत्नी के रिश्ते मधुर और मजबूत करने के लिए सावन के पहले गुरुवार पर स्नान-ध्यान के पश्चात जगत जननी आदिशक्ति माता पार्वती को सिंदूर अवश्य अर्पित करें। इस समय सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्ति की कामना करें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। इस उपाय को केवल महिला करें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner