Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Diwali 2022 Date Time: दिवाली कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 12:50 PM (IST)

    Diwali 2022 Date Puja Timings इस साल दिवाली का पर्व पर काफी अच्छा योग बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ पूरे घर को दीपों से सजा ...और पढ़ें

    Diwali 2022 Date Time: दिवाली कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    नई दिल्ली, Diwali 2022 Date, Puja Timings: हिन्दू धर्म में कार्तिक मास को बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने में हिन्दू धर्म में प्रमुख कई त्योहारों को मनाया जाता है। इन सभी दिवाली पर्व का महत्व सबसे अधिक है। बता दें कि हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली या दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्री राम लंकापति रावण का वध करने के साथ 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण की आने की खुशी पर पूरे अयोध्या को घी के दीपों से सजाया गया था। तभी से ये दिवाली का पर्व मनाना शुरू हुआ था। आइए जानते हैं दिवाली की तिथि, शुभ मुहूर्त के साथ कैलेंडर।

    दिवाली 2022 की तिथि ( Diwali 2022 Date)

    दीपावली की तिथि- 24 अक्टूबर 2022

    कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 23 अक्टूबर 2 शाम 6 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 24 तारीख को शाम 5 बजकर 28 मिनट तक

    कृष्ण पक्ष की अमावस्या- 24 तारीख को शाम 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 25 अक्टूबर शाम 4 बजकर 18 मिनट तक

    दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Shubh Muhurat)

    प्रदोष व्रत पूजा- 24 अक्टूबर शाम 5 बजकर 50 मिनट से रात 8 बजकर 22 मिनट तक

    लक्ष्मी पूजा मुहूर्त-  24 अक्टूबर शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक

    अभिजीत मुहूर्त- 24 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक

    अमृत काल मुहूर्त - 24 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- 24 अक्टूबर दोपहर 01 बजकर 36 मिनट से 02 बजकर 21 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- 24 अक्टूबर शाम 05 बजकर 12 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक

    दिवाली का महत्व (Diwali 2022 importance)

    हर साल दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणपति जी की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन संपदा, ऐश्वर्य वैभव का आशीर्वाद देती है।

    दिवाली 2022 कैलेंडर (Diwali 2022 Calendar) 

    23 अक्टूबर, रविवार- धनतेरस

    24 अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजन

    25 अक्टूबर, मंगलवार- गोवर्धन पूजा

    26 अक्टूबर, बुधवार- भाई दूज

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'