Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2024 Upay: धनतरेस पर पूजा के समय मां लक्ष्मी को अर्पित करें 5 चीजें, धन से भर जाएगी तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 29 Oct 2024 04:35 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर दीवाली मनाई जाती है। धनतेरस (Dhanteras 2024 Puja Upay) पर भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा की जाती है।

    Hero Image
    Dhanteras 2024 Upay: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देव की पूजा की जाती है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह में मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। धनतेरस पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को ये चीजें अवश्य ही अर्पित करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: धनतेरस के दिन ये रहेगा सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, अभी नोट करें पूजा विधि

    उपाय

    • अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। मां लक्ष्मी की कृपा से साधक को सभी कार्यों में शुभ की प्राप्ति होती है।
    • अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन धनिया की खरीदारी अवश्य ही करें। वहीं, पूजा के समय धन की देवी मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन में बढ़ोतरी होती है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करें। पूजा के बाद लाल रंग के वस्त्र में श्रीफल रख घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • अगर आप पैसे की तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को सफेद कौड़ी अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
    • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को अखंडित चावल से निर्मित खीर अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    यह भी पढ़ें: धनतेरस से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।