Dhanteras 2022: धनतेरस 22 या 23 अक्टूबर कब है? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2022 Date And Time इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन शुभ संयोगों के साथ शनि भी मार्गी हो रहे हैं। धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ खरीदारी करना शुभ माना जाता है। जानिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नई दिल्ली, Dhanteras 2022 Date And Time: पांच दिनों तक चलने वाला दिवाली का पर्व 23 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू हो रहा है और समापन भैया दूज के दिन हो रहा है। प्रकाश के इस उत्सव में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। वहीं धनतेरस के साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के विभिन्न उपाय किए जाते हैं। इस साल तिथियों का दो दिनों तक होने के कारण धनतेरस की तिथि को लेकर काफी असंजस चल रहा है कि आखिर किस दिन धनतरेस का पर्व मनाना शुभ होगा। बता दें कि कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। इसलिए धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। वहीं यमदीप 22 अक्टूबर को जलाना शुभ होगा। जानिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त।
Yama Deepam 2022: धनतेरस से एक दिन पहले यम दीपक जलाने का शुभ योग, जानिए विधि और मंत्र
धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2022 Shubh Muhurat)
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ - 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त - 23 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट तक
पूजन का शुभ मुहूर्त - 23 अक्टूबर 2022 को रविवार शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक।
वृषभ काल: शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक।
Dhanteras 2022: इस साल दो दिन मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, जानिए 22 अक्टूबर को किस समय करें खरीदारी
धनतेरस पर बना रहा शुभ योग
धनतेरस 2022 पर शुभ योग भी बन रहा है। इस साल 23 तारीख को शनि देव मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में कई राशियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा धनतेरस के दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है।
धनतेरस का महत्व
धनतेरस को धनत्रयोदशी के रूप में भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान कुबेर, देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन तीनों देवताओं की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।