देव दीपावली पर काशी या गंगा घाट नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर इस आसान विधि से करें पूजन और दीपदान
यदि देव दीपावली पर काशी या किसी पवित्र गंगा घाट पर जाकर दीपदान करना संभव नहीं है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही सही विधि-विधान से भगवान शिव और विष्णु की पूजा करने के साथ दीपदान कर सकते हैं।

देव दीपावली पर पूजन और दीपदान (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सुबह स्नान कर भगवान विष्णु-शिव का स्मरण करें।
प्रदोष काल में घर के विभिन्न स्थानों पर दीप जलाएं।
कम से कम 5, 7 या 11 दीपक अवश्य प्रज्वलित करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक पूर्णिमा के पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है और इस दिन मंदिर, गंगा घाट या पवित्र नदियों के किनारे दीपदान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस साल देव दीपावली 24 नवंबर, 2026 मंगलवार को मनाई जाएगी और लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट में इकट्ठे होकर दीपदान करेंगे।
अगर आप किसी वजह से गंगा घाट जाकर दीपदान नहीं भी कर पा रहे हैं, तब भी आप घर पर सही विधि से पूजा-अर्चना करके और अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाकर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन मुख्य रूप से प्रदोष काल में दीपदान करना फलदायी माना जाता है। आइए आपको बताते हैं घर पर देव दीपावली का पूजन और दीपदान करने की सही विधि क्या है?
देव दीपावली पर किस विधि से करें पूजा
- देव दीपावली के दिन आपको प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त होकर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करने चाहिए।
- यदि संभव हो तो गंगा नदी में स्नान करें, यदि ऐसा न भी कर पाएं तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- आपको यदि इस दिन व्रत करते हैं, तो सुबह व्रत का संकल्प अवश्य लें। संकल्प और पूजन से पहले भगवान विष्णु और शिव जी दोनों का स्मरण जरूर करें।
- घर के मंदिर में दीपक जलाएं और भगवान को फूल, फल, धूप आदि अर्पित करें। साथ ही, भगवान विष्णु को फूलों की माला पहनाएं।
- इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करें और और भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें। वहीं भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करने के साथ उन्हें भी पंचामृत स्नान कराएं।
- घर में यदि सत्यनारायण की कथा का पाठ करें, तो यह भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
- शाम के समय घर के अलग-अलग हिस्सों में दीप प्रज्वलित करें और प्रदोष काल में घर के मंदिर, तुलसी के पौधे और मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाएं।
- संध्या पूजन के साथ विष्णु जी की आरती और प्रार्थना करें और घर की समृद्धि की कामना करें।
देव दीपावली पर दीपदान की विधि
- देव दीपावली पर सबसे शुभ माना जाता है नदी या जलाशय के पास दीपदान करना, लेकिन यदि ऐसा संभव न हो तो आप घर पर ही दीपदान करें।
- इस दिन आप घर के कुछ मुख्य स्थानों जैसे मंदिर, मुख्य द्वार और तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।
- प्रदोष काल में मिट्टी के दीपक में घी या तिल का तेल डालकर दीये जलाएं और देवताओं से समृद्धि की प्रार्थना करें।
देव दीपावली पर पर कितने दीये जलाने चाहिए?
देव दीपावली पर आपको घर पर मुख्य रूप से कम से कम 5, 7 या 11 दीये जलाने चाहिए। यदि संभव हो तो आप 51 या 101 दीपक भी जला सकते हैं। इस दिन मुख्य द्वार पर कम से कम 2 दीपक रखें और साथ ही, मंदिर में लक्ष्मी जी के सामने 5 दीपक रखें। इसके अलावा आप अपनी श्रद्धानुसार दीपक रखें और कोशिश करें कि घर के हर कोने में दीपक जलाएं।
अगर आप भी देव दीपावली पर यहां बताई विधि के अनुसार घर में दीपदान और पूजन करेंगे, तो पूजा का पूर्ण फल मिलेगा और माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- तीनों लोकों को बचाने के लिए महादेव बने थे 'त्रिपुरारी', देव दीपावली पर क्यों होती है शिव के इस स्वरूप की पूजा?
यह भी पढ़ें- काशी के 84 घाटों और '84 लाख योनियों' का अनोखा कनेक्शन, आखिर क्यों देव दीवाली पर गंगा किनारे जलते हैं लाखों दीये?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।