विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिर देव दीवाली की रात क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीये? दीपदान का महत्व और सही तरीका यहां पढ़ें

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:00 AM (IST)

देव दीपावली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन ...और पढ़ें

देव दीपावली पर दीपदान का महत्व और सही विधि (Picture Credit: AI Generated)

देव दीपावली पर दीपदान का महत्व और सही विधि (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है, जिसका विशेष महत्व है।

  2. इस दिन काशी में लाखों दीपक जलाकर उत्सव मनाते हैं।

  3. दीपदान करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद और सुख-समृद्धि मिलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देव दीपावली का पर्व हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। इसे देवताओं की दीवाली भी कहा जाता है। हर साल यह पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और मुख्य रूप से काशी नगरी में लोग लाहों दीपक जलाते हैं।

मान्यता है कि इस दिन सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और भगवान शिव की नगरी काशी में दीपोत्सव मनाते हैं। यही नहीं इस दिन घर में भी दीपदान करना शुभ होता है। आइए आपको बताते हैं देव दीवाली पर दीपदान करने का महत्व क्या है और किस विधि से दीपदान करना चाहिए।

देव दीवाली पर क्यों किया जाता है दीपदान?

हिंदू धर्म में कार्तिक का पूरा महीना भगवान विष्णु की आराधना और दीपदान के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में नियमित दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। कार्तिक मास में तुला संक्रांति के दौरान सूर्य तुला राशि में रहते हैं। इस अवधि को धार्मिक दृष्टि से दीपदान के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

वहीं, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देव दीपावली के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके प्रकोप से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय की खुशी में देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने और दीपदान करने की परंपरा प्रचलित है।

इस दिन श्रद्धापूर्वक दीपदान करने से समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

देव दीपावली पर दीपदान करने का सही तरीका

अगर आप भी देव दीपावली पर दीपदान करना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है और सही विधि से ही दीपदान करना चाहिए।

  • देव दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • घर के मंदिर में भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद उनके समक्ष घी या तेल का दीपक जलाएं।
  • शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
  • इस दिन आप तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाकर पूजा करें, इससे माता लक्ष्मी के साथ विष्णु जी का आशीर्वाद भी मिलता है।
  • इस दिन आप किसी मंदिर या नदी, तालाब जैसे जलाशय के किनारे श्रद्धापूर्वक दीपदान जरूर करें।
  • दीपक जलाते समय देवी-देवताओं का स्मरण करें और परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना करें।

कार्तिक मास में दीपदान न कर पाएं तो देव दीवाली पर जलाएं दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक के पूरे महीने यदि आप दीपदान न कर पाएं, तो देव दीवाली पर 30 दीपक एक साथ जलाएं। इससे पूरे महीने दीपदान करने के बराबर फल मिलता है। यदि आप पूरे महीने दीपदान नहीं कर पाए हैं, तो देव दीपावली के दिन भी यह पुण्य कार्य कर सकते हैं। इस दिन घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल, तुलसी के पौधे और किसी पवित्र जलाशय के पास दीपक जलाएं।

अगर आप देव दीवाली के दिन सही विधि से दीपदान करते हैं, तो आपको पुण्य फलों हो सकती है और विष्णु जी का आशीर्वाद भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- देव दीवाली से गंगा स्नान तक: जानिए नवंबर 2026 में कब है कार्तिक पूर्णिमा और क्या है इसकी पूजा विधि

यह भी पढ़ें- कार्तिक मास के अंतिम 5 दिन क्यों हैं खास, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 20 से 24 नवंबर तक जरूर रखें यह व्रत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।