Deepak jalane ke Niyam: शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मिलते हैं कई लाभ, बस इन बातों का रखें ध्यान
Deepak jalane ke Niyam सनातन धर्म में सुबह और शाम अपने इष्ट देव की पूजा का विधान है। साथ ही संध्या काल में मुख्य द्वार पर दीपक जलाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास साधक के घर में बना रहता है। लेकिन इसका पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए दीपक जलाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Astro Tips: ईश्वर के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने का सभी को अलग-अलग तरीका होता है। हिंदू धर्म में पूजा को ईश्वर का आराधना का जरिया माना गया है। पूजा के दौरान दीपक जलाना भी एक जरूरी प्रक्रिया है। ऐसे में यदि आप रोजाना मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं तो इससे लक्ष्मी मां की कृपा आपके परिवार पर बनी रहती है। ऐसे में इन दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
इस समय जलाएं दीया
शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से व्यक्ति को बहुत से लाभ मिलते हैं। इससे नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही इससे राहु का दुष्प्रभाव भी कम हो सकता है। ऐसे में शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के लिए सबसे उत्तम समय शाम के 6 से 8 बजे के बीच का माना गया है।
यहां रखें दीया
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार शाम के समय दीपक को मुख्य द्वार पर जलाना बहुत-ही शुभ माना गया है। द्वार पर दीये को इस प्रकार रखें कि जब आप बाहर निकलें तो दीपक आपके दाहिनी ओर हो और दीए का बाती बाहर की ओर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - Laddu Gopal: कार्तिक माह में इस तरह करें लड्डू गोपाल जी की सेवा, परिवार पर बना रहेगा आशीर्वाद
ऐसी होनी चाहिए बाती
आप घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल या गाय के घी का दीपक जला सकते हैं। यदि आप मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जला रहे हैं, तो इसके लिए रुई के स्थान पर लाल धागे का इस्तेमाल करना ज्यादा शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: ऑफिस में रखें इस रंग के बप्पा, बढ़ेगा व्यापार, घर पर होगी पैसों की बारिश
इन बातों का रखें ध्यान
मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के लिए कभी भी खंडित दीपक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वरना इससे अशुभ परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।