Tulsi Mantra: गुरुवार के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, धन की समस्या होगी दूर
धार्मिक मत है कि गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा (Tulsi Mantra) करने से व्यक्ति विशेष की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। ज्योतिष भी करियर में सफलता पाने के लिए महिलाओं को गुरुवार का व्रत करने का सलाह देते हैं। इस शुभ अवसर पर दान करने का भी विधान है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का विशेष महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विवाहित और अविवाहित महिलाएं रखती हैं। इस व्रत को करने से व्रती को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके अलावा, व्रती पर धन की देवी मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से आर्थिक विषमता दूर होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय कच्चे दूध से भगवान विष्णु अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप (Tulsi Mantra) करें।
यह भी पढ़ें: गुरुवार का व्रत रखने वाले ऐसे करें बृहस्पति देव की पूजा, साथ ही जानिए आरती
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक गुरुवार के दिन पर पूजा के समय 'ॐ श्री तुलस्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु 'ॐ कृष्णायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ प्रभायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ अम्बायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- सिंह राशि के जातक भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ वरदायै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने के लिए 'ॐ सरस्वत्यै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- तुला राशि के जातक गुरुवार के दिन पूजन के समय 'ॐ शोभनायै नमः मंत्र का एक माला जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ धारिण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक तुलसी मां को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ समायै नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
- मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने के लिए 'ॐ वेद्यायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
- कुंभ राशि के जातक विष्णुजी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ यमुनाप्रियायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक गुरुवार के दिन पूजा के समय 'ॐ चन्द्रभागायै नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
गुरुवार के उपाय
अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन श्रद्धा भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद पीले रंग की चीजों का दान करें। आप चने की दाल, पीले रंग के कपड़े, बेसन, केला, पपीता, मकई, हल्दी आदि चीजों का दान करें। इन चीजों के दान से कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।