Powerful Hanuman Mantra: शनिवार के दिन करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, सभी दुखों का होगा नाश
Powerful Hanuman Mantra धार्मिक मान्यता है कि हर शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनि की ढैय्या और साढ़े साती से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। इसके फलस्वरूप साधक के जीवन में केवल मंगल ही मंगल का आगमन होता है। अतः शनिवार के दिन शनि देव और हनुमान जी की सच्चे दिल से पूजा-उपासना करें।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Powerful Hanuman Mantra: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की भी उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि हर शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनि की ढैय्या और साढ़े साती से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। इसके फलस्वरूप साधक के जीवन में केवल मंगल ही मंगल का आगमन होता है। अतः शनिवार के दिन न्याय के देवता शनि देव और हनुमान जी की सच्चे दिल से पूजा-उपासना करें। साथ ही पूजा के समय इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि इन मंत्रों के जाप से साधक के वर्तमान जीवन में विद्यमान समस्त प्रकार के काल, क्लेश, कष्ट, दुख और संकट दूर हो जाते हैं। आइए, इन मंत्रों को जाप करते है-
हनुमान जी के 10 शक्तिशाली मंत्र
1. यश-कीर्ति प्राप्ति हेतु मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय
प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।
2. शत्रु नाशक मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय रामसेवकाय रामभक्तितत्पराय रामहृदयाय
लक्ष्मणशक्ति भेदनिवावरणाय लक्ष्मणरक्षकाय दुष्टनिबर्हणाय रामदूताय स्वाहा।
3. शत्रु पर विजय हेतु मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय
सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
4. दुख नाशक मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय आध्यात्मिकाधिदैवीकाधिभौतिक तापत्रय निवारणाय रामदूताय स्वाहा।
5. धन प्राप्ति हेतु मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं दुष्टमनोरथस्तंभनाय
प्रभंजनप्राणप्रियाय महाबलपराक्रमाय महाविपत्तिनिवारणाय
पुत्रपौत्रधनधान्यादिविधिसम्पत्प्रदाय रामदूताय स्वाहा।
6. रक्षा हेतु मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय वज्रदेहाय वज्रनखाय वज्रमुखाय
वज्ररोम्णे वज्रदन्ताय वज्रकराय वज्रभक्ताय रामदूताय स्वाहा।
7. रोग-व्याधि और भय दूर करने हेतु मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय परयन्त्रतन्त्रत्राटकनाशकाय सर्वज्वरच्छेदकाय सर्वव्याधिनिकृन्तकाय
सर्वभयप्रशमनाय सर्वदुष्टमुखस्तंभनाय सर्वकार्यसिद्धिप्रदाय रामदूताय स्वाहा।
8. शत्रु नाशक अचूक मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय पच्चवदनाय पूर्वमुखे सकलशत्रुसंहारकाय रामदूताय स्वाहा।
9. सिद्धि पूर्ण हेतु मंत्र
ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय पच्चवदनाय पश्चिममुखे गरुडाय सकलविघ्ननिवारणाय रामदूताय स्वाहा।
10. नकारात्मक शक्ति दूर करने हेतु मंत्र
ॐ हं हनुमत्ये नमो नमः
श्री हनुमत्ये नमो नमः
जय जय हनुमत्ये नमो नमः
श्री राम दुताय नमो नमः ||
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।