Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शीघ्र शादी के लिए इस मंत्र का करें जाप, जानें-गुरु शांति ग्रह मंत्र के फायदे

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 11 Jun 2020 02:20 PM (IST)

    अगर राशि में कोई ग्रह कमजोर हो तो सभी शुभ और मंगल कार्यों में अड़चनें आनी लगती हैं। खासकर बृहस्पति के कमजोर होने से शादी देर से होती है। ऐसे जातकों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए।

    शीघ्र शादी के लिए इस मंत्र का करें जाप, जानें-गुरु शांति ग्रह मंत्र के फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह और नक्षत्र की चाल बदलती है तो व्यक्ति के जीवन पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव दोनों पड़ते हैं। इससे उनके जीवन में कभी स्थिरता तो कभी गति आती है। इसके साथ ही अगर राशि में कोई ग्रह कमजोर हो तो सभी शुभ और मंगल कार्यों में अड़चनें आनी लगती हैं। खासकर बृहस्पति के कमजोर होने से शादी देर से होती है। ऐसे जातकों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। साथ ही बृहस्पति मंत्र का जाप भी करना चाहिए। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। आइए, मंत्र और इसके फायदे जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृहस्पति शांति ग्रह मंत्र-

    देवानाम च ऋषिणाम च गुरुं कांचन सन्निभम।

    बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

    -ॐ बृं बृहस्पतये नमः।।

    -ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

    कब करें इस मंत्र का जाप

    आप अपनी राशि में गुरु की स्थिति को मजबूत करने के लिए हर रोज पूजा के समय इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। खासकर गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने वक्त इन मंत्रों का जाप विशेष फलदायी होता है। आप इसे अपनी क्षमता और एकाग्रता के अनुसार कर सकते हैं। कम से कम एक माला जरूर जाप करें।

    बृहस्पति शांति ग्रह मंत्र के फायदे-

    जिन जातकों की शादी में बाधाएं आ रही हैं। उन्हें इस मंत्र का जरूर जाप करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से जातकों की जल्द शादी हो जाती है।

    -ये मंत्र उन छात्रों के लिए विशेष लाभदायक है जो अपनी पढ़ाई में लय खो चुके हैं। इस मंत्र के जाप से मन और चित शांत रहता है।

    -इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति में एकाग्रता और धैर्यता आती है।

    -नियमित मंत्र जाप से व्यक्ति के जीवन में अनुकूल बदलाव आता है। साथ ही सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।