Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीनाक्षी देवी

    By Edited By:
    Updated: Tue, 23 Apr 2013 11:23 AM (IST)

    मीनाक्षी एक हिन्दु देवी का नाम है, जो भगवान शिव की पत्‍‌नी पार्वती का अवतार मानी जाती हैं। वे भगवान विष्णु की बहन भी हैं। इनकी पूजा मुख्यत: दक्षिण भारत में अधिक होती है। इनके लिये भारत के तमिल नाडु प्रदेश के मदुरई नगर में मीनाक्षी सुन्दरेश्वरर मन्दिर समर्पित है।

    मीनाक्षी एक हिन्दु देवी का नाम है, जो भगवान शिव की पत्‍‌नी पार्वती का अवतार मानी जाती हैं। वे भगवान विष्णु की बहन भी हैं। इनकी पूजा मुख्यत: दक्षिण भारत में अधिक होती है। इनके लिये भारत के तमिल नाडु प्रदेश के मदुरई नगर में मीनाक्षी सुन्दरेश्वरर मन्दिर समर्पित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीनाक्षी सुन्दरेश्वरर मन्दिर या मीनाक्षी अम्मां मन्दिर या केवल मीनाक्षी मन्दिर ये भारत के तमिल नाडु राज्य के मदुरई नगर, में स्थित एक ऐतिहासिक मन्दिर है। यह शिव एवं उनकी भार्या देवी पार्वती (मीनाक्षी या मछली के आकार की आंख वाली देवी के रूप में) दोनो को समर्पित है। यह ध्यान योग्य है कि मछली पांड्य राजाओं को राजचिह्न है। यह मन्दिर तमिल भाषा के गृहस्थान 2500 वर्ष पुराने मदुरई नगर की जीवनरेखा है।

    हिन्दु पौराणिक कथानुसार भगवान शिव सुन्दरेश्वरर रूप में अपने गणों के साथ पांड्य राजा मलयध्वज की पुत्री राजकुमारी मीनाक्षी से विवाह रचाने मदुरई नगर में आये थे। मीनाक्षी को देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। इस मन्दिर को देवी पार्वती के सर्वाधिक पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। अन्य स्थानों में कांचीपुरम का कामाक्षी मन्दिर, तिरुवनैकवल का अकिलन्देश्वरी मन्दिर एवं वाराणसी का विशालाक्षी मन्दिर प्रमुख हैं।

    इस मन्दिर का स्थापत्य एवं वास्तु आश्चर्यचकित कर देने वाला है, जिस कारण यह आधुनिक विश्व के सात आश्चयरें की सूची में प्रथम स्थान पर स्थित है, एवं इसका कारण इसका विस्मयकारक स्थापत्य ही है। इस इमारत समूह में 12 भव्य गोपुरम हैं, जो अतीव विस्तृत रूप से शिल्पित हैं। इन पर बडी़ महीनता एवं कुशलतापूर्वक रंग एवं चित्रकारी की गई है, जो देखते ही बनती है। यह मन्दिर तमिल लोगों का एक अति महत्वपूर्ण द्योतक है, एवं इसका वर्णन तमिल साहित्य में पुरातन काल से ही होता रहा है। हालांकि वर्तमान निर्माण आरम्भिक सत्रहवीं शताब्दी का बताया जाता है।

    इस मन्दिर के द्वार पर अष्टलक्षि्मयों की मूर्तियाँ बनी हैं। प्रत्येक खम्भे पर एक मूर्ति है और इन्हीं खम्भों पर छत खड़ी है। उस छत पर पार्वती के जन्म, उनकी तपस्या, शिव-विवाह, षडाननजन्मादि की कथाएँ खुदी हैं। इसी मन्दिर के भीतर जो पद्यम् तड़ाग है उसके चारों ओर खम्भों पर भगवान् शंकर की लीलाएँ मूर्तिरूप में खुदी हैं। इस मन्दिर की नवग्रह मूर्तियाँ भी विशेषरूपेण द्रष्टव्य हैं।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर