Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatu Shyam Ji: इस दिन लगाएं खाटू श्याम जी के चरणों में अपनी अरदास, हर परेशानी का निकलेगा हल

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 05:06 PM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि खाटू श्याम जी (Baba Khatu Shyam) हारे हुए व्यक्ति का सहारा बनाकर उसे दुखों से उभारते हैं। इन्हें तीन बाण धारी हारे का सहारा शीश का दानी और लख्तादार भी कहा जाता है। माना जाता हैकि जो भी भक्त बाबा के चरणों में पूरे श्रद्धाभाव से अपनी मनोकामना लेकर पहुचता है वह जरूर पूरी होती है।

    Hero Image
    Khatu Shyam Mandir किस दिन करने चाहिए खाटू श्याम जी के दर्शन?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर की मान्यता काफी बढ़ी है। रोजाना हजारों की संख्या में भक्त यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। कुछ खास मौकों पर तो बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि खाटू श्याम बाबा के चरणों में अपनी अरदास लगाने के लिए सबसे उत्तम दिन कौन-सा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं खाटू श्याम जी

    खाटू श्याम जी की कथा महाभारत युद्ध से जुड़ी हुई है। असल में भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक हैं। कई मान्यताओं के अनुसार उन्हें भगवान कृष्ण का कलयुगी अवतार भी माना जाता है। कथा के अनुसार, बर्बरीक भी महाभारत के युद्ध में भाग लेना चाहते थे। तब उनकी माता ने उन्हें यह कहते हुए युद्ध में जाने की अनुमति दी कि, तुम हारे का सहारा बनना।

    भगवान श्रीकृष्ण ने दिया वरदान

    भगवान श्रीकृष्ण जानते थे कि बर्बरीक जिस तरफ से युद्ध लड़ेंगे वही पक्ष युद्ध जीत जाएगा। वहीं कौरव हारने की स्थिति में थे। इसलिए भगवान कृष्ण ने एक ब्राह्मण का रूप धारण कर बर्बरीक से उनका शीश, दान के रूप में मांग लिया। बाद में बर्बरीक जी का बलिदान देखकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कलयुग में स्वयं के नाम से पूजे जाने का आशीर्वाद दिया। इसलिए आज बर्बरीक जी, खाटू श्याम के नाम से प्रसिद्ध हैं।

    (Picture Credit: instagram)

    यह भी पढ़ें - Mahakumbh 2025: क्या आप जानते हैं महाकुंभ, अर्ध कुंभ और पूर्ण कुंभ के बीच का अंतर

    किस दिन करने चाहिए दर्शन

    वैसे तो खाटू श्याम जी के दर्शन कभी भी किए जा सकते हैं। लेकिन मान्यताओं के अनुसार, एकादशी तिथि पर विशेषकर फाल्गुन माह की शक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर खाटू श्याम जी के दर्शन का विशेष फल प्राप्त होता है। माना जाता है कि इस दिन बाबा खाटू श्याम आपकी मनोकामना को जल्द पूरा करते हैं। वहीं कई भक्त द्वादशी के दिन भी खाटू श्याम जी के दर्शन करना शुभ मानते हैं। 

    यह भी पढ़ें - Paush Pradosh Vrat 2024: पौष महीने में कब-कब मनाया जाएगा प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।