Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024: देश के इन मंदिरों में मनाएं होली का पर्व, भक्ति में हो जाएंगे सराबोर

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 01:25 PM (IST)

    होली के पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस अवसर पर गली और मोहल्ले में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। वहीं मंदिरों में इस पर्व को अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव को बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) समेत कई मंदिरों में अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

    Hero Image
    Holi 2024: देश के इन मंदिरों में मनाएं होली का पर्व, भक्ति में हो जाएंगे सराबोर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: हर साल होली के त्योहार को देशभर में अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली के अवसर पर गली और मोहल्ले में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। वहीं मंदिरों में इस पर्व को अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी रंगों के पर्व पर भक्ति में सराबोर होना चाहते हैं और प्रभु के साथ इस त्योहार को मनाना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां होली खेल कर इस पर्व को बेहद खास मना सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: होली पर इन चीजों का दान आपकी तिजोरी को कर सकता है खाली, भूलकर भी न करें अनदेखा

    इन मंदिरों में मनाएं होली का पर्व

    बांके बिहारी मंदिर

    बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में स्थित है। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 1864 में हुआ था। बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी के दिन (20 मार्च 2024) फूलों से होली खेली जाती है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में फूल बरसाए जाते हैं और भक्त भगवान बांके बिहारी के संग होली खेलते हैं। इस खास अवसर पर बांके बिहारी जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है और सफेद वस्त्र पहनाएं जाते हैं।

    प्रेम मंदिर

    इसके अलावा आप प्रेम मंदिर में भी होली उत्सव मना सकते हैं। यह मंदिर वृंदावन में स्थित है। संगमरमर से बना मंदिर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। बता दें कि प्रेम मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं देखने को मिलती हैं।

    द्वारकाधीश मंदिर

    गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर स्थित है। यह मंदिर जगत के पालनहार भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। यहां होली के पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है और अधिक संख्या में लोग होली उत्सव में शामिल होते हैं। होली पर इस मंदिर में अलग ही नजारा देखने को मिलता है।  

    यह भी पढ़ें: Masan Holi 2024: काशी में क्यों खेली जाती है चिता की राख से होली? जानें इसकी वजह

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'