Move to Jagran APP

Masan Holi 2024: काशी में क्यों खेली जाती है चिता की राख से होली? जानें इसकी वजह

काशी में खेली जाने वाली मसान होली को चिता भस्म होली के नाम से भी जाना जाता है। चिता की राख से होली खेलने की परंपरा कई वर्षों पुरानी है। इस बार मसान होली 21 मार्च (Masan Holi 2024 Date) को है। इस दिन लोग चिता की राख से होली खेलते हैं और देवों के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Published: Mon, 18 Mar 2024 01:49 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2024 01:49 PM (IST)
Masan Holi 2024: काशी में क्यों खेली जाती है चिता की राख से होली? जानें इसकी वजह
Masan Holi 2024: काशी में क्यों खेली जाती है चिता की राख से होली? जानें इसकी वजह

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masan Holi 2024 Date: सनातन धर्म में होली के पर्व का बेहद खास महत्व है। इस त्योहार को देशभर में कई तरीकों से मनाया जाता है। मथुरा की होली के अलावा काशी की मसान होली भी बेहद प्रसिद्ध है। काशी में फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी के अगले दिन हर साल मसान होली का उत्सव मनाया जाता है। इस होली में लोग अधिक संख्या में शामिल होते हैं। इस बार मसान होली 21 मार्च को है। इस दिन लोग चिता की राख से होली खेलते हैं और देवों के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि काशी में चिता की राख से ही क्यों होली खेली जाती है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन में इन चीजों की आहूति देने से दूर होंगी सभी समस्याएं, यहां पढ़िए पूजा विधि

ये है वजह

काशी में खेली जाने वाली मसान होली को चिता भस्म होली के नाम से भी जाना जाता है। चिता की राख से होली खेलने की परंपरा कई वर्षों पुरानी है। यह होली देवों के देव महादेव को समर्पित है। मसान की होली को मृत्यु पर विजय का प्रतीक माना गया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान भोलेनाथ ने यमराज को हराने के बाद चिता की राख से होली खेली थी। तभी से इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष मसान होली खेली जाती है। यह उत्सव 2 दिन तक मनाया जाता है। पहले दिन लोग चिता की राख को एकत्रित करते हैं और इसके दूसरे दिन होली खेलते हैं।

ऐसे मनाते हैं मसाने की होली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिता की राख से होली खेलने का नजारा आपको सिर्फ काशी में ही देखने को मिलेगा। इस उत्सव के दौरान शिव भक्त नाचते-गाते और जश्न मनाते हैं। काशी का मणिकर्णिका घाट हर-हर महादेव से गूंज उठता है। इस खास अवसर पर लोग चिता की राख और गुलाल एक दूसरे पर अर्पित कर सुख, समृद्धि, वैभव संग शिव का आशीर्वाद पाते हैं।

यह भी पढ़ें: Holi 2024: अभी हुई है वैवाहिक जीवन की शुरुआत, तो रिश्ते की मजबूती के लिए होली पर करें ये उपाय

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.