Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bijasan Devi Mandir: मन्नत पूरी होने पर माता को अर्पित किए जाते हैं पीतल के घंटे, दूर-दूर तक फैली है ख्याति

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 03:19 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के विदिशा में स्थित देवी बिजासन का मंदिर लोगों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर में दर्शन करने के दौरान आपको बहुत-सी घंटियां लग ...और पढ़ें

    Bijasan Devi Mandir मन्नत पूरी होने पर अर्पित किए जाते हैं पीतल के घंटे
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Devi Ka Bagh Mandir: भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जो अपनी प्रचलित मान्यताओं को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मध्य प्रदेश के सांची-विदिशा मार्ग पर स्थित देवी बाग के मंदिर में मां बिजासन देवी विराजमान हैं। ऐसा माना जाता है जो भी भक्त देवी के दर्शन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और इसके बाद भक्त माता को धन्यवाद देने के लिए मंदिर में पीतल का घंटा अर्पित करते हैं। आइए जानते हैं इस मंदिर के विषय में

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है इतिहास

    मंदिर की स्थापना को लेकर ऐसा माना जाता है कि नाना साहब पेशवा के नेतृत्व में सेना पानीपत के युद्ध के लिए जा रही थी। सेना में कुल 50 हजार सेना थे। तब उन्होंने इस स्थान पर रुकने के लिए एक छावनी बनाई, जिसे नाना का भाग कहा जाता है। यहां सेना लगभग एक महीने तक रुकी। इस दौरान सैनिकों ने पूजन के लिए एक खुले स्थान पर बिजासन देवी की प्रतिमा स्थापित की। तब यह स्थान एक बगीचे के रूप में था। इसलिए देवी के इस स्थान को देवी का बाग कहा जाता है।

    यह भी पढ़ें - Maa Shailputri Mandir: चैत्र नवरात्र में करें मां शैलपुत्री के इस मंदिर के दर्शन, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

    क्यों नहीं है चारदीवारी

    माता की मूर्ति एक खुले स्थान में स्थापित है। यहां कोई चहारदीवारी नहीं है। माता की मूर्ति खुले में ही एक वृक्ष की छांव में विराजमान है। ऐसा माना जाता है कि लोगों ने एक पक्का मंदिर बनाने की कई कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

    ऐसा कहा जाता है कि सैनिकों ने अपनी सुविधा के अनुसार, एक खुले स्थान पर माता को प्रतिष्ठित किया था और तभी से माता स्थाई रूप से कोई व्यवस्था नहीं चाहती हैं। यही कारण है की देवी का मंदिर आज भी इसी रूप में विराजमान है। माता रानी के साथ-साथ हनुमान जी, गणेश भगवान और शिव परिवार की प्रतिमा भी स्थापित है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'