Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपायों से नजर दोष से मिलेगी मुक्ति, आर्थिक तंगी होगी खत्म

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 02 Mar 2024 09:57 AM (IST)

    लाल किताब ज्योतिष विद्या के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित एक पुस्तक है। वैदिक ज्योतिष में लाल किताब का खास महत्व माना गया है। इस ग्रंथ में इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आसान उपायों का वर्णन किया गया है। यदि कोई इंसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है तो उसे लाल किताब के ये आसान उपाय अवश्य करना चाहिए।

    Hero Image
    Lal Kitab ke Upay: लाल किताब के इन उपायों से नजर दोष से मिलेगी मुक्ति, आर्थिक तंगी होगी खत्म

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lal Kitab ke Upay: सनातन धर्म में लाल किताब का अधिक महत्व है। इस ग्रंथ में इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए उपायों का वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन चमत्कारी उपायों को नियमित रूप से करने से कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि कोई इंसान आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है, तो उसे लाल किताब के ये आसान उपाय अवश्य करने चाहिए। आइए जानते हैं लाल किताब के उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Feng Shui For Plants: फेंगशुई के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे, परिवार का माहौल रहेगा अच्छा

    लाल किताब के उपाय (Lal Kitab ke Upay)

    • अगर आपके व्यापार या करियर में किसी तरह की रुकावट आ रही है, तो ऐसे में नियमित रूप से कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा करना उत्तम होता है।
    • लाल किताब के अनुसार, घर के मेन गेट पर दर्पण लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।
    • पर्स या तिजोरी में चांदी का सिक्का रखने से धन की कमी से छुटकारा मिलता है।
    • घर में गाय पालना बेहद शुभ माना गया है और इसकी रोजाना सेवा करना फलदायी होता है।
    • अगर आप नजर दोष का सामना कर रहे हैं, तो काले कपड़े में नारियल बांधकर घर के मेन गेट पर लटका दें। इसके अलावा आप कौड़ी को भी कपड़े में बांध सकते हैं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है।
    • शनिवार के दिन सूखा नारियल लेकर उसे बहती नदी के जल में प्रवाहित कर दें। इससे आर्थिक तंगी की परेशानी खत्म होती है।
    • सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। 21 शुक्रवार तक लगातार धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें और विशेष चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद इस प्रसाद को पांच कन्याओं में वितरित करें। इसके बाद पूरे परिवार के साथ स्वयं इस प्रसाद को ग्रहण करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन का लाभ मिलता है।

    क्यों खास है लाल किताब

    लाल किताब में उल्लेख किए गए उपाय ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाने में लाभकारी साबित होते हैं। यह टोटके इतने सरल है कि कोई भी इन्हें आसानी से कर सकता है। लाल किताब में इंसान की धन से लेकर अन्य कई प्रकार की समस्याओं जैसे- पारिवारिक, स्वास्थ्य, कार्य क्षेत्र या शादी-विवाह से जुड़े मसलों का भी समाधान बताया गया है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोईघर में करें ये छोटा सा काम, बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'