Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Kitchen: रसोईघर में करें ये छोटा सा काम, बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Tue, 27 Feb 2024 09:00 PM (IST)

    खुशहाल जीवन जीने के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए। कपूर का अधिकतर प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है। इसके अलावा कपूर को रसोईघर में जलाने की सलाह दी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर (Vastu Tips for Kitchen) में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    Hero Image
    Vastu Tips for Kitchen: रसोईघर में करें ये छोटा सा काम, बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोईघर का अधिक महत्व है। खुशहाल जीवन जीने के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए। कपूर का अधिकतर प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है। इसके अलावा कपूर को रसोईघर में जलाने की सलाह दी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के कपूर से संबंधित उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Office: ऑफिस में वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, कार्यक्षेत्र बना रहेगा खुशनुमा

    मिलते हैं फायदे

    -अगर आप रसोईघर में नियमित रूप से कपूर जलाते हैं, तो ऐसा करने से भोजन बनाते समय मन शांत और शुद्ध होता है। इसका असर बनने वाले खाने पर भी होता है।

    -इसके अलावा रसोईघर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

    -ऐसा माना जाता है कि जहां पांच तत्वों में संतुलन बना रहता है। वहां कभी भी वास्तु दोष नहीं होता है। पांच तत्वों में पृथ्वी, जल, अंतरिक्ष, अग्नि और वायु शामिल है। इन्हें काबू में रखने के लिए प्रत्येक दिन कपूर जलाने की राय दी जाती है।

    -माना जाता है कि कपूर को जलाने से पितृदोष से छुटकारा मिलता है।

    -इसके अलावा गाय के उपलों पर कपूर जलाने से घर की बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    -रसोईघर में सदैव साफ-सफाई रखनी चाहिए। कहा जाता है कि किचन साफ रहने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    -वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर को बनाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा उत्तम होती है। इसके अलावा किचन का कैबिनेट बनवाने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार शुभ मानी जाती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बिजनेस शुरू करने के लिए अपनाएं वास्तु की ये टिप्स, काम में मिलेगी सफलता

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik