विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को अपनाएं

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sat, 24 Feb 2024 08:00 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे विशेष उपायों का वर्णन किया गया है जिनको करने से घर में सुख और शांति ...और पढ़ें

Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को अपनाएं
Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को अपनाएं

HighLights

  1. वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व है।
  2. वास्तु शास्त्र के उपाय अधिक लाभकारी होते हैं।
  3. घर में तुलसी का पौधा लगाना फलदायी होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Happiness: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। शास्त्र में इंसान की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है, जिनको करने से घर में सुख और शांति का आगमन होता है और इंसान को जीवन में सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं वह कौन से चमत्कारी उपाय है, जिनको करने से घर में सुख और शांति बनी रहे।

सुख और शांति के लिए वास्तु टिप्स

-अगर आप धन का लाभ चाहते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर लाएं और उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा माना जाता है मां लक्ष्मी की मूर्ति घर लाने से धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

-कपूर को पूजा के दौरान जलाया जाता है। रात को सोने से पहले घी में कपूर को डुबोकर जलाएं। उसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं। माना जाता है ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

-वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा लाने से जीवन में खुशियां आती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

-सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे इंसान के जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

-सूर्यास्त के दौरान या बाद में भूलकर भी झाड़ू न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस कार्य को करने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं, जिससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

-उड़ते हुए पक्षी और पहाड़ की तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मकता आती है, तो आप अवश्य उड़ते हुए पक्षी और पहाड़ की तस्वीर घर में लगाएं। ऐसा करने आपके जीवन के लिए उत्तम होगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर और ऑफिस के लिए बेहद कारगर हैं ये वास्तु टिप्स, इन्हें करने से मिलेंगे चमत्कारी लाभ

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।