Shani Dhaiya: धनु राशि के जातकों को कब मिलेगा शनि की ढैय्या से छुटकारा? ऐसे पाएं कर्मफल दाता की कृपा
देवताओं के गुरु बृहस्पति देव धनु राशि के स्वामी हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। धनु राशि के जातकों पर मायावी ग्रह केतु की विशेष कृपा बरसती है। इस राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुखों का आगमन होता है। वर्तमान समय में धनु राशि के जातक शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya) से पीड़ित हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त गुरुवार का व्रत रखा जाता है।
ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए गुरुवार का व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए गुरुवार का व्रत रखती हैं। धनु और मीन राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धनु राशि के जातकों को कब शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
शनि की साढ़ेसाती
वर्तमान समय में मेष, कुम्भ और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। वहीं, मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। जबकि, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है।
शनि की ढैय्या
न्याय के देवता शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। इसके बाद शनिदेव राशि परिवर्तन करते हैं। अतः सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है।
शनि गोचर 2027
वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव 02 जून, 2027 तक रहेंगे। इसके अगले दिन शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। आसान शब्दों में कहें तो 03 जून, 2027 को शनिदेव मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दिन से धनु राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा।
ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
न्याय के देवता शनिदेव के आराध्य जगत के पालनहार भगवान कृष्ण और महादेव हैं। वहीं, शनिदेव महादेव के अनन्य भक्त हैं। इसके लिए भगवान कृष्ण और शिवजी की पूजा करने से साधक पर शनिदेव की कृपा बरसती है। धनु राशि के जातक सोमवार और शनिवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं, बुधवार के दिन भक्ति भाव से बांके बिहारी कृष्ण कन्हैया लाल की पूजा करें।
यह भी पढ़ें- Shani Gochar: शनि गोचर से 3 राशियों की बदलेगी तकदीर, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- किन लोगों के लिए शुभ होता है नंबर 8, इन्हें मिलते हैं बुरे परिणाम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।