विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Gochar 2024: शुक्रवार को सूर्य देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 2 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 12 Sep 2024 09:18 PM (IST)

सनातन धर्म में संक्रांति (Sun Uttara Phalguni Nakshatra Transit 2024) तिथि पर गंगा स्नान का विधान है। इस शुभ अवसर ...और पढ़ें

Surya Pushya Nakshatra Gochar 2024: 16 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे
Surya Pushya Nakshatra Gochar 2024: 16 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे

HighLights

  1. ग्रहों के सेनापति मंगल देव मिथुन राशि में विराजमान हैं।
  2. शुक्र देव 18 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे।
  3. 14 सितंबर को बुध देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर करने की तिथि पर विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि को संक्रांति कहा जाता है। इस वर्ष 16 सितंबर को कन्या संक्रांति है। आसान शब्दों में कहें तो 16 सितंबर को सूर्य देव (Surya Gochar 2024) सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। कन्या राशि में गोचर करने से पूर्व सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: 14 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन

आत्मा के कारक सूर्य देव वर्तमान समय में सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान हैं। सूर्य देव शुक्रवार 13 सितंबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य देव 26 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वहीं, 16 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

सिंह राशि

वर्तमान समय में सूर्य देव सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा। उत्तराफाल्गुनी के पहले चरण में जन्म लेने वाले जातकों की राशि सिंह होती है। अतः सूर्य देव की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर बरसेगी। सूर्य देव की कृपा से सिंह राशि के जातकों को करियर में विशेष लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य देव के कन्या राशि में गोचर के दौरान भी सिंह राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर कहें तो 17 अक्टूबर तक सिंह राशि के जातकों का समय शुभ रहने वाला है।

कन्या राशि

सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। उत्तराफाल्गुनी के अंतिम तीन चरणों की राशि कन्या होती है। वर्तमान समय में सूर्य देव कन्या राशि के द्वादश भाव में विराजमान हैं। जल्द ही सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। इससे पूर्व नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। समय बेहद शुभ है। पितृ पक्ष से पूर्व व्यापार में निवेश कर सकते हैं। सूर्य देव की कृपा से मानसिक, शारीरिक एवं वाचिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। रोजगार क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की और उन्नति के लिए रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

यह भी पढ़ें: कहां है शनिदेव को समर्पित कोकिला वन और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।