विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Gochar 2024: 14 सितंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 12 Sep 2024 07:35 PM (IST)

चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) मन के कारक हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। ...और पढ़ें

Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं।
  2. वृषभ राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं।
  3. भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर महीने का तीसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस सप्ताह आत्मा के कारक सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। वहीं, सुखों के कारक शुक्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे। जबकि, मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव पड़ेगा। इनमें 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो 14 सितंबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 14 सितंबर को देर रात 03 बजकर 23 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को सुबह 05 बजकर 44 मिनट पर मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से 2 राशि के जातकों को लाभ होगा।

धनु राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव धनु राशि के द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव दूसरे भाव में शुभ फल देते हैं। अत: धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही धन की बचत करने में भी सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जातक मधुरभाषी होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। मां से प्यार और दुलार मिल सकता है।

मीन राशि

मन के कारक चंद्र देव के धनु राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। वहीं, चंद्र देव के एकादश भाव में गोचर करने से मीन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी प्रकार के बिगड़े कार्य बन सकते हैं। वाहन, घर या भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। बिजनेस में भी निवेश कर सकते हैं। इससे लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, राहु के लग्न भाव में विराजमान रहने के चलते निवेश करने से पहले घर के बड़े-वृद्ध से अवश्य सलाह लें।

यह भी पढ़ें: Monthly Love Horoscope September 2024: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।