विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monthly Horoscope September 2024: मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना ? पढ़ें राशिफल

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 01 Sep 2024 04:09 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो कुंभ राशि (Monthly Horoscope September 2024) के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा ...और पढ़ें

Monthly Horoscope September 2024: पढ़ें मासिक राशिफल
Monthly Horoscope September 2024: पढ़ें मासिक राशिफल

HighLights

  1. आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।
  2. न्याय के देवता शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं।
  3. ऊर्जा के कारक मंगल देव मकर राशि में उच्च के होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर का महीना मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने 3 शुभ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। शुभ ग्रहों के राशि परिवर्तन से मकर और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि, वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। इसके साथ ही दोनों राशि पर साढ़े साती चल रही है। अतः सितंबर महीने में मकर और कुंभ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, सितंबर महीने का राशिफल जानते हैं-

यह भी पढ़ें: अक्टूबर महीने में कब से है शारदीय नवरात्र? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने सर्वप्रथम बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में बुध देव के गोचर से मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। इसकी संभावना अधिक है कि रुका हुआ धन मिल सकता है। यात्रा के भी योग बनेंगे। कारोबार से जुड़े लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है। वाणी मधुर रखने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे। शनि की साढ़े साती के दौरान घर के बड़े-वृद्ध से सलाह लेकर कोई भी कार्य करें। इस महीने हर सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही दान-पुण्य भी करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। 23 सितंबर तक सूर्य और बुध की विशेष कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। इससे सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। पार्टनर के साथ संबंध मधुर होगा। विवाहित जातकों को पार्टनर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। मनोभूमि में आप विजयश्री प्राप्त कर सकते हैं। कुंभ राशि के जातक सितंबर महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा करें। साथ ही हर सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके अलावा, चावल, चीनी, नमक और सफेद वस्त्र का दान करें।

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्र की डेट को लेकर न हों कन्फ्यूज, यहां जानें सही तारीख और घटस्थापना का समय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।