Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Surya Gochar 2024: ये 5 राशि के जातक सावन में होंगे मालामाल, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से बदलेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 17 Jul 2024 04:21 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य (Sun Pushya Nakshatra Transit 2024) मजबूत होने से जातक को समाज में ऊंचा मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। सूर्य उपासना करने से सभी प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य देते हैं।

    Hero Image
    Surya Pushya Nakshatra Gochar 2024: 2 अगस्त को सूर्य देव अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे गोचर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। कुछ राशियों को छोड़कर बाकी राशियों के लिए सावन बेहद शुभ रहेगा। साढ़े साती से पीड़ित जातक सावन महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा करें। इस दौरान राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। आषाढ़ पूर्णिमा से दो दिन पूर्व सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 5 राशि के जातक सर्वाधिक लाभान्वित होंगे। आइए, इन 5 राशियों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: समंदर से माया नगरी की रक्षा करती हैं मां मुंबा देवी, जानें मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य

    सूर्य गोचर

    आत्मा के कारक सूर्य देव वर्तमान समय में कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 15 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 16 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। इससे पूर्व 19 जुलाई को सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य देव 2 अगस्त तक रहेंगे। 02 अगस्त को सूर्य देव रात 10 बजकर 15 मिनट पर अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव 19 जुलाई को देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। इस राशि में सूर्य उच्च के होते हैं। वहीं, गुरु और मंगल की शुभ दृष्टि अर्थ भाव पर पड़ रही है। इसके चलते मेष राशि के लिए सावन का महीना सौभाग्यशाली साबित होने वाला है। इस दौरान मेष राशि को विशेष धन लाभ होगा। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगी।

    कर्क राशि

    पुष्य नक्षत्र की राशि कर्क है। इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। अतः महादेव की विशेष कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरसेगी। सावन का महीना कर्क राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में शुक्र देव कर्क राशि में विरजामान हैं। गुरु और मंगल की शुभ दृष्टि पड़ रही है। सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में रहेंगे। कुल मिलाकर कहें तो कर्क राशि के जातकों के लिए सावन बेहद शुभ रहने वाला है। चौतरफा धन लाभ के योग हैं।

    मिथुन राशि

    सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों की भी किस्मत बदलने वाली है। इस राशि के अर्थ भाव में सूर्य की दृष्टि है। सूर्य देव करियर के कारक होते हैं। अतः सूर्य गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन भी बढ़ सकता है। कारोबार में नया निवेशक मिल सकता है।

    कन्या राशि

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 16 अगस्त तक सूर्य देव की दृष्टि कन्या राशि के आय भाव में है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति भाग्य भाव में विराजमान हैं। इसके चलते कन्या राशि के जातकों के लिए सावन का महीना शुभ साबित होने वाला है। रुके हुए सभी कार्य भगवान शिव की कृपा से संपन्न होंगे। अगर निवेश करने की प्लानिंग है, तो समय अनुकूल है। जातक अपनी सुविधा के अनुसार निवेश कर सकते हैं।

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए भी सावन उत्तम रहने वाला है। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को जॉब मिल सकती है। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगी। व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। वहीं, शनिदेव करियर भाव के स्वामी होते हैं। अतः तुला राशि के जातकों पर सूर्य देव संग शनिदेव की भी कृपा बरसेगी। वहीं, भगवान शिव की असीम कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: कहां है शनिदेव को समर्पित कोकिला वन और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।