Surya Gochar 2025: सूरज की तरह इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 मार्च से खरमास (Surya Gochar 2025) शुरू होने वाला है। इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ग्रहण के समय राहु और केतु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के समय शुभ काम करने की मनाही होती है। 15 मार्च से चैत्र महीने की शुरुआत होगी। इस महीने में चैत्र नवरात्र मनाया जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च को होली है। होली के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव 14 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मीन संक्रांति भी मनाई जाएगी। सनातन धर्म में संक्रांति तिथि पर पूजा, जप-तप और दान किया जाता है।
सूर्य देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन राशियों की किस्मत सूरज की तरह चमकेगी। साथ ही करियर में गोल्डन टाइम शुरू होगा। आइए, इन दोनों राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
सूर्य गोचर
आत्मा के कारक सूर्य देव 14 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 13 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होगा। मीन राशि में गोचर के दौरान 18 मार्च को उत्तर भाद्रपद और 31 मार्च को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
वृषभ राशि
सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। करियर में सफलता मिलने से आमदनी बढ़ेगी। ऐसा भी हो सकता है कि सूर्य के मीन राशि में गोचर के दौरान आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। कोई बड़ी विश पूरी होगी। साथ ही पिता और बड़े भाई के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अपने भविष्य की आप प्लानिंग कर सकते हैं। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्या हासिल करने में आप सफल होंगे। सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रोजाना जल में कुमकुम मिलाकर भगवान भास्कर को अर्पित करें।
कुंभ राशि
सूर्य देव का मीन राशि में गोचर करना कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। सूर्य देव की कृपा से करियर को नया आयाम मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। दान-पुण्य के भागीदार होंगे। लोगों के मध्य आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपके ओज और तेज में बढ़ोतरी होगी। भगवान शिव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। जीवन में नया सवेरा होगा। साढ़ेसाती का अंतिम चरण मार्च के अंत में शुरू होगा। इस चरण में आप पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन गुड़, गेहूं, चावल, रागी आदि चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: 15 या 16 मार्च कब है होली भाई दूज? तिलक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।