Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2025: सूर्य गोचर से इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 05 Mar 2025 08:00 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार होली के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण के दौरान मायावी ग्रह राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के समय शुभ काम करने की मनाही होती है। इसी दिन सूर्य देव (Surya Gochar 2025) भी मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके लिए 14 मार्च यानी होली के दिन मीन संक्रांति मनाई जाएगी।

    Hero Image
    Surya Gochar 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 मार्च को मीन संक्रांति है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही सूर्य देव की पूजा एवं उपासना करते हैं। सूर्य देव की पूजा करने से साधक को आरोग्यता का वरदान मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो आत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इन दोनों राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से दोनों राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होगी। आइए, इन दोनों राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इस दिन से बंद हो जाएंगे शुभ काम, जानें खरमास शुरू होने की तारीख और इसके कुछ नियम

    सूर्य गोचर

    आत्मा के कारक सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 13 अप्रैल तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने पर खरमास शुरू होगा। वहीं, सूर्य देव के मेष राशि में गोचर करने पर खरमास समाप्त होगा। इससे पहले सूर्य देव 18 मार्च को उत्तर भाद्रपद और 31 मई को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    वृषभ राशि

    आत्मा के कारक सूर्य देव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। हालांकि, खरमास के दौरान शुभ काम न करें और न ही शुभ काम की शुरुआत करें। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए समय उत्तम है। कार्य शैली में निखार होगा। ज्ञान अर्जित करने में सफल होंगे। कला क्षेत्र में आप बेहतर करेंगे। वाहन सुख मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप गाड़ी खरीदारी का प्लान कर सकते हैं। ज्वेलरी या बर्तन से जुड़े कारोबारियों को विशेष धन लाभ होगा। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। ननिहाल के लोग समृद्ध और संपन्न होंगे। साथ ही पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    कुंभ राशि

    मीन राशि में सूर्य गोचर से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातकों को मार्च महीने में ही साढ़ेसाती के दूसरे चरण से मुक्ति मिलेगी। इससे पहले सूर्य देव की कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से भी राहत मिलेगी। जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: मार्च महीने में इन 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।