Surya Gochar 2025: इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, खुलेगा किस्मत का पिटारा
ज्योतिषियों की मानें तो आत्मा के कारक सूर्य (Sun Nakshatra Transit 2025) देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही पिता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ज्योतिष कुंडली में सूर्य मजबूत करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं। लाल चीजों का दान करने से सूर्य देव की कृपा बरसती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य देव की कृपा बरसने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक रूप से सेहतमंद रहता है। वहीं, कमजोर सूर्य से जातक को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आत्मा के कारक सूर्य देव ने अपनी स्थिति बदली है। वर्तमान समय में सूर्य देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इसी राशि में रहकर सूर्य देव ने नक्षत्र परिवर्तन (Surya Gochar 2025) किया है। इससे कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। आइए, इन राशियों (Lucky Zodiac Signs) के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की परेशानी होगी दूर
सूर्य गोचर
ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव ने 04 मार्च को नक्षत्र परिवर्तन (Surya Purva Bhadrapada Nakshatra 2025) किया है। आत्मा के कारक सूर्य देव ने आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में सूर्य देव 17 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वहीं, 18 मार्च को सूर्य देव उत्तर भाद्रपद में गोचर करेंगे।
कुंभ राशि
सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में प्रमोशन के योग हैं। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। परीक्षा में सफल होंगे। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। भगवान शिव की पूजा करें और रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें। इससे करियर संबंधित परेशानी दूर होगी।
मीन राशि
सूर्य देव की चाल बदलने से मीन राशि के जातकों को अधिक फायदा मिलेगा। इस राशि के जातकों को करियर में विशेष होगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप में किए गए कामों से लाभ मिल सकता है। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। पार्टनर से मदद मिल सकती है। सरकार से सम्मान मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश में लगे जातकों को जॉब मिल सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सूर्य देव की कृपा पाने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जप, दर हो जाएंगे सभी संकट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।